TNPL: मुरली विजय के सामने फैंस ने लगाए DK-DK के नारे, शर्म से पानी-पानी हुए क्रिकेटर ने जोड़े हाथ
तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) का 19वां मुकाबला नेल्लई रॉयल किंग्स और रूबी वॉरियर्स के बीच खेला गया।
मैनचेस्टर, जुलाई 18। तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) का 19वां मुकाबला नेल्लई रॉयल किंग्स और रूबी वॉरियर्स के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। विजय ने 66 गेंदों पर 121 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने सिर्फ चौके-छक्के से ही 100 रन बना दिए। अपनी तूफानी पारी के दौरान उन्होंने 12 छक्के और 7 चौके लगाए। हालांकि इस उम्दा पारी की बाद भी उनकी टीम रूबी वॉरियर्स मुकाबला नहीं जीत सकी। मैच के दौरान का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुरली ने जोड़े हाथ
वीडियो में देखा जा सकता है कि मुरली विजय बाउंड्री पर फील्डिंग के लिए तैनात हैं। इस दौरान मैच देखने आए दिनेश कार्तिक के फैन DK-DK के नारे लगाने लगते हैं। फैंस का यह उत्साह देखकर मुरली शर्म से पानी-पानी हो जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह फैंस की ओर देखकर ताली बजाने लगते हैं। विजय दर्शकों के सामने हाथ जोड़ते हैं और इशारों ही इशारों में पूछते हैं कि यह क्या कर रहे हो। इसके बाद वह फील्डिंग में लग जाते हैं।
#TNPL2022 DK DK DK ......
— Muthu (@muthu_offl) July 7, 2022
Murali Vijay reaction pic.twitter.com/wK8ZJ84351

मुकाबले का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेल्लई रॉयल किंग्स ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 236 रन बनाए। संजय यादव ने 55 गेंदों पर 103 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और नौ छक्के लगाए। वहीं बाबा अपराजित ने 48 गेंदों पर 92 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए। जवाब में रूबी की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 170 रन बना सकी। इसमें अकेले मुरली विजय ने 66 गेंदों पर 121 रन की पारी खेली। वहीं, आदित्य गणेश ने 13 रन और श्रवण कुमार ने 10 रन बनाए। नेल्लई के सामने रूबी को 66 रन से हार का सामना करना पड़ा।

मुरली विजय से की थी शादी
साल 2007 में दिनेश कार्तिक ने अपने बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी की थी। शादी के पांच के बाद निकिता ने कार्तिक के दोस्त मुरली विजय से शादी कर ली थी। इस घटना से कार्तिक बुरी तरह टूट गए थे। 2012 में दिनेश कार्तिक को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला था। इसके बाद कार्तिक ने निकिता से तलाक ले लिया था। बाद में कार्तिक की मुलाकात स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्कीकल से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और साल 2015 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। उन्होंने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications