शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान की हो रही जगहंसाई, अब युवराज सिंह ने कसा तंज, दे डाली ये चुनौती

T20 World Cup 2024, Latest News: भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ही पाकिस्तान की टीम को बड़ी हार झेलनी पड़ी है। दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को यूएसए ने हार थमा दी है। 6 जून यानी गुरुवार को यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला खेल रही थी। जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा।

सुपरओवर में मिली पाक को हार

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। जिसके जवाब में यूएसए की टीम ने भी 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 159 रन बना लिए। इसके बाद मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकाला गया। सुपर ओवर में यूएसए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए थे। 19 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 13 रन ही बना सकी और यह मुकाबला गंवा बैठी।

T20 World Cup

युवराज ने बताई बड़ी गलती

पाकिस्तान की हार के बाद भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने बाबर आजम की टीम पर तंज कसा है। युवराज सिंह ने पाकिस्तान की सबसे बड़ी गलती का उजागर किया है। युवराज सिंह ने कहा कि मुझे यह नहीं समझ आई की फखर जमां ने एक लेफ्ट ऑर्म बॉलर के सामने स्ट्राइक पर क्यों नहीं आए। जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाएं हाथ के गेंदबाजों को खेलना आसान होता है। अगर फखर जमां स्ट्राइक पर होते तो शायद पाकिस्तान मुकाबले को जीत सकता था।

भारत को हराना नहीं होगा आसान

बता दें कि पाकिस्तान की टीम को अपना अगला मुकाबला भारत के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तान के लिए यह मैच अब करो या मरो का बन गया है। भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले युवराज सिंह ने कहा अब पाकिस्तान को भारत के खिलाफ जीत की जरूरत है और उन्हें निश्चित रूप से बेहतर बल्लेबाजी और फील्डिंग की जरूरत है। हालांकि भारत की मजबूत शुरुआत हुई है और ऐसे में हमें हराना पाकिस्तान के लिए बेहद मुश्किल होगा।

भारत ने की है जीत से शुरुआत

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दमदार जीत दर्ज की थी। आयरलैंड को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट का आगाज भारत ने जीत के साथ किया है। भारतीय टीम इस जीत के सिलसिले को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी। पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले में भी भारतीय टीम फेवरेट मानी जा रही है। भारत का रिकॉर्ड भी पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार रहा है। ऐसे में भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत करना चाहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+