T20 World Cup में मिली हार के साथ ही बढ़ी श्रीलंका की मुश्किलें, भारत के खिलाफ कहर बरपाने वाला खिलाड़ी बाहर
एशियाई चैंपियन श्रीलंका की शुरुआत टी-20 वर्ल्ड कप बेहद खराब रही है। रविवार को खेले गए टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका को कमजोर मानी जा रही नामीबिया की टीम के हाथों 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।
Dilshan Madushanka ruled out of T20 world cup 2022: एशियाई चैंपियन श्रीलंका की शुरुआत टी-20 वर्ल्ड कप बेहद खराब रही है। रविवार को खेले गए टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका को कमजोर मानी जा रही नामीबिया की टीम के हाथों 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। एशिया कप में भी श्रीलंका को पहले मैच अफगानिस्तान से हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन टीम ने फिर भारत और पाकिस्तान को हराकर जोरदार वापसी की।

महज 108 रन पर ही सिमटी श्रीलंकाई टीम
नामीबिया के खिलाफ 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम सिर्फ 108 रन पर ही ढेर हो गई। नामीबिया के इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर भी टीम के खिलाड़ियों की खूब तारीफ की जा रही है। पिछले वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने नामीबिया पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो पाया, इस बार नामीबिया ने हार का बदला लेकर हिसाब बराबर करने का काम किया।

श्रीलंका को बड़ा झटका
एक तरफ हार से परेशान श्रीलंका की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। बिनुरा फर्नांडो को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। आईसीसी ने फर्नांडो को टीम में शामिल होने की जानकारी देते हुए कहा कि दिलशान मधुशंका की जगह बिनुरा फर्नांडो को श्रीलंकाई टीम में शामिल करने की अनुमति दे दी गई है।

एशिया कप में भारत के खिलाफ झटके थे तीन विकेट
दिलशान मधुशंका का एशिया कप शानदार रहा था। उन्होंने भारत के खिलाफ एक अहम मुकाबले में 24 रन देकर तीन विकेट झटके थे। दिलशान मधुशंका ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर सभी को हैरान कर दिया था। श्रीलंका की नजरें अब वर्ल्ड कप में अपने आने वाले मुकाबलों पर होगी। सुपर 12 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को अपने ग्रुप में टॉप टू पर मौजूद रहना होगा।












Click it and Unblock the Notifications