T20 World Cup: श्रीलंका की सुपर-12 में शानदार शुरुआत, आयरलैंड को 9 विकेट से हराया

श्रीलंका बनाम आयरलैंड के मुकाबले में लंकाई टीम ने अपने सुपर 12 स्टेज की बढ़िया शुरुआत करते हुए आयरलैंड को आसानी से मात देकर अभियान आगे बढ़ा दिया है। दोनों ही टीमों को क्वालिफाइंग राउंड खेलने के बाद इस स्टेज में जगह मिली है। श्रीलंका ने नामिबिया के खिलाफ मिली हार के बाद लगातार टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन किया है और एशिया कप के इन विजेताओं को प्रतियोगिताओं में खारिज किया जा सकता।

T20 World Cup: Sri Lanka beats Ireland by 9 wickets in super 12

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए आयरलैंड को 128 रनों पर ही सीमित कर दिया। आयरिश टीम की शुरुआत खराब रही क्योंकि कप्तान बाल्बिरिन केवल 1 रन बनाकर लाहिरु कुमारा का शिकार हो गए। इसके बाद टकर तीक्षाणा के शिकार बने। उन्होंने एक ही रन का योगदान दिया। इसी दौरान स्टर्लिंग अच्छी पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 25 गेंदों पर 34 रनों का योगदान दिया। हैरी टेक्टर ने 42 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। बाकी कोई बल्लेबाज विशेष योगदान नहीं दे सका।

श्रीलंका की गेंदबाजी में स्पिनरों को चमकने का मौका मिला क्योंकि महेश तीक्षाणा और वानिंदु हसरंगा को 2-2 विकेट मिले। बाकी सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।

आसान टारगेट का पीछा करते हुए लंका की टीम के ओपनर कुसाल मेंडिस बहुत शानदार दिखाई दिए और उन्होंने 43 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। जबकि धनंजय डि सिल्वा ने 25 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली। मेंडिस के साथ चारिथ असांका भी 22 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+