'पाकिस्तान कभी भी जीत का हकदार नहीं था', USA से हार के बाद फूटा शोएब अख्तर का गुस्सा
T20 World Cup 2024, Latest News: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पाकिस्तान को अपने पहले ही मुकाबले में यूएसए ने हार थमा दी है। यूएसए के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन खराब रहा। जिसकी वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी। पाकिस्तान के लिए इस हार के बाद आगे का सफर बेहद ही मुश्किल हो गया है।
शोएब अख्तर ने तोड़ी चुप्पी
पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर लगातार टीम के खिलाड़ियों की आलोचना कर रहे हैं। अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज रावलपिंडी एक्सप्रेस यानी शोएब अख्तर ने भी इस हार पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर हार के बाद निराशा जाहिर की है।

'पाकिस्तान कभी भी जीत का हकदार नहीं था'
शोएब अख्तर ने लिखा आहात और निराश हूं। पाकिस्तान के लिए यह अच्छी शुरुआत नहीं है। हमने यूएसए से हारकर इतिहास दोहराया है। साल 1999 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। सच कहूं तो यूएसए के खिलाफ खिलाड़ियों ने जिस तरीके का प्रदर्शन किया। वह कभी जीत के हकदार ही नहीं थे। इस मुकाबले में पाकिस्तान कभी जीत डिजर्व नहीं कर रहा था। इसका कारण यह है कि यूएसए ने बहुत अच्छा खेला और शुरू से ही मैच में दबाव बनाए रखा।
पाकिस्तान के लिए आगे की राह मुश्किल
बता दें कि यूएसए ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराने में सफलता हासिल की। पाकिस्तान और यूएसए दोनों ही 20 ओवर के खेल में 159 का स्कोर खड़ा किया था। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में विनर का फैसला लिया गया। सुपर ओवर में यूएसए ने 18 रन बनाए। जिसका पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 13 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस हार के बाद पाकिस्तान के लिए आगे के मुकाबले बेहद अहम हो गए हैं। पाकिस्तान को अपना अगला मुकाबला भारत के खिलाफ 9 जून को खेलना है।












Click it and Unblock the Notifications