'कभी फीस के पैसे नहीं थे, अब जिता दिया विश्वकप', रोहित शर्मा के स्कूल कोच ने साझा किए कई किस्से

T20 World Cup: कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में विश्वकप की ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इससे अच्छी गुरु दक्षिणा नहीं हो सकती है। मुझे उनपर गर्व है।

कोच दिनेश ने कहा कि बहुत खुशी हो रही है, रोहित शर्मा ने मुझे दुनिया का सबसे अमीर आदमी बना दिया है। सबसे बड़ी गुरु दक्षिणा उन्होंने मुझे दी है। जिस बच्चे को 12 वर्ष की उम्र में देखा, उस वक्त उसे बतौर गेंदबाज देखा था, फिर वह बल्लेबाज बन गया।

rohit sharma

रोहित के पास टैलेंट अच्छा था, उसे सिर्फ कुछ चीजें बतानी थी। उसने उसे लागू किया और वह दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बन गया। रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड ने कहा कि बचपन से ही रोहित ऐसा है, उसे पता है कि किस खिलाड़ी को कैसे प्रेरित करना है।

जब आप अपने खिलाड़ी को मोटिवेट करते हैं तो उस खिलाड़ी को भी लगता है कि उसका कप्तान उसे सपोर्ट कर रहा है। हमें स्कूल के भी बहुत मैच जिताकर उसने दिया है। मुझसे कहता था कि इस बल्लेबाज को अब भेजना चाहिए, किस खिलाड़ी को कहां भेजना चाहिए, शुरू से ही वह इसको लेकर चर्चा करता था, वह शुरू से ही ऐसा था।

जब मैंने रोहित को देखा तो वह गेंदबाज था, लेकिन जब उसकी बल्लेबाजी को मैंने देखा तो उससे कहा कि तुम्हें बल्लेबाजी पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। उसके पास नैचुरल टैलेंट था।

वह दुनिया का सबसे उम्दा बल्लेबाज बन गया। एक गरीब बच्चा चाहेगा वह किस मुकाम पर पहुंच सकता है, उसका सबसे बड़ा उदाहरण रोहित शर्मा है। उसके पास फीस भरने का पैसा नहीं था, लेकिन उसको स्कूल की ओर से मौका दिया गया। उसने अपने टैलेंट को साबित किया। उसकी वजह से वह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेटर बन गया।

महेंद्र सिंह धोनी का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने कहा कि रोहित को उन्होंने बहुत मौका दिया। जब रोहित अच्छा नहीं कर रहा था तो भी उन्होंने उसे मौका दिया। रोहित की सफलता के पीछे धोनी का भी बहुत बड़ा हाथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+