मैच से पहले ही पाकिस्तानी मीडिया का रोना शुरू, भारतीय टीम पर लगाए कई गंभीर आरोप!

T20 World Cup 2024, Latest News: भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को एक हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले दोनों ही देश के फैंस के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म है। क्रिकेट के दिग्गज भी लगातार भारत-पाकिस्तान मैच पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। वहीं दोनों देशों की मीडिया में भी इस मुकाबले को लेकर बहस शुरू हो गई है।

पाकिस्तानी मीडिया ने उठाए सवाल

भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले पाकिस्तानी मीडिया में उथल-पुथल मची हुई है। अमेरिका में भारतीय टीम को जिस तरीके से आईसीसी का सपोर्ट मिल रहा है उसे देखकर पाकिस्तानी मीडिया ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वह लगातार भारत और आईसीसी की आलोचना करने में जुटी हुई है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक आईसीसी दूसरी टीमों के साथ भेदभाव करते हुए भारतीय टीम को अधिक सुविधाएं प्रदान कर रही है।

T20 World Cup 1

एक ही वेन्यू पर भारत के मुकाबले से एतराज

भारतीय टीम ग्रुप स्टेज के अपने शुरुआती तीन मुकाबले न्यूयॉर्क के नसाऊ क्रिकेट स्टेडियम में ही खेलने वाली है। एक ही वेन्यू पर भारतीय टीम के मुकाबले को लेकर भी पाकिस्तान ने सवाल उठाया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक आईसीसी ऐसा कर दूसरे देशों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट को सभी देशों को बराबरी से ट्रीट किया जाना चाहिए।

भारत को मिली है अधिक सुविधाएं!

भारतीय टीम 1 जून से ही न्यूयॉर्क में मौजूद है और यहां वह 15 जून तक रहेगी। इस दौरान भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले न्यूयॉर्क के मैदान पर ही खेलने वाली है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक भारत तीन मैच एक ही क्रिकेट स्टेडियम में ही खेलने वाली है। किसी दूसरी टीम को इस तरह की फैसिलिटी प्रोवाइड नहीं की गई है। इतना ही नहीं भारतीय खिलाड़ियों को आईसीसी द्वारा काफी महंगे होटल में ठहराया गया है जबकि बाकी टीमों को भारत की तुलना में फैसिलिटी नहीं दी गई है।

बदला गया पाकिस्तान का होटल

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के कहने पर अब आईसीसी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के होटल को भी बदल दिया है। पीसीबी ने शिकायत की थी कि टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान होटल से स्टेडियम जाने में 90 मिनट का समय लगता है। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के गुजारिश करने पर आईसीसी ने पाकिस्तान का होटल बदलने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+