दमदार टीम इंडिया को कपिल देव ने किया खबरदार, टी 20 वर्ल्ड कप में अभी भी ठीक करनी हैं ये खामियां

Team India in T20 World Cup 2022: भारत ने नीदरलैंड्स को मात देकर सेमीफाइनल की ओर एक और कदम मजबूती से बढ़ा लिया है। वे फिलहाल वर्ल्ड कप की एकमात्र टीम हैं जिसको हराना अभी बाकी है। कुछ ऐसा ही हाल 2019 में हुआ था जब भारत लीग स्टेज में शेर की तरह से दहाड़ने के बाद सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गया था। अब शोएब अख्तर ने भी कहा कि भारत कोई तीस मार खां नहीं है और वह अगले हफ्ते सेमीफाइनल में हारने के बाद घर वापस आएगा। क्या होगा ये तो समय बताएगा लेकिन रोहित शर्मा एंड कंपनी को पिछले एक दशक से वर्ल्ड कप में अपने इतिहास से सबक लेकर छाछ को भी फूंक-फूंककर पीना होगा।

भारत को पर्थ में प्रोटियाज पेस बैटरी का सामना करना होगा

भारत को पर्थ में प्रोटियाज पेस बैटरी का सामना करना होगा

कपिल देव ने भी भारतीय टीम के लिए खतरे की एक घंटी बजाई है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम को चेताया है। भारत को पर्थ में प्रोटियाज पेस बैटरी का सामना करना होगा और रिले रोसौव के तौर पर टूर्नामेंट के शायद सबसे मारक बल्लेबाज का। हालांकि इस टक्कर में सूर्यकुमार यादव भी किसी से कम नहीं है। हालांकि बुमराह के बिना भारतीय की औसत गेंदबाजी में धार नजर आने लगी है लेकिन कपिल के मुताबिक एक दो चीजें और हैं जिनको समय रहते ठीक करना जरूरी है।

टी 20 वर्ल्ड कप में अभी भी ठीक करनी हैं ये खामियां

टी 20 वर्ल्ड कप में अभी भी ठीक करनी हैं ये खामियां

कपिल ने ABP न्यूज से बात करते हुए कहा, बॉलिंग बेहतर हुई है। बैटिंग में मुझे लगता है और स्कोर बन सकता था लेकिन लास्ट के 10 ओवर में 100 से ऊपर रन बनाकर भरपाई की गई। मैदान बड़े हैं तो स्पिनर थोड़े फायदे की स्थिति में हैं। मुझे अभी भी लगता है कि हम गेंदबाजी में थोड़ बहुत अभी भी कमतर हैं।

"नीदरलैंड जैसी टीम के खिलाफ, आपके पास सही योजना होनी चाहिए कि लाइन और लेंथ के मामले में कहां गेंदबाजी करनी है। सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसे मैचों में नो बॉल या वाइड नहीं होना चाहिए तो कुल मिलाकर, मैं कहूंगा कि गेंदबाजी अच्छी थी लेकिन फिर भी कुछ खामियां दिखाई दे रही थीं।"

सूर्यकुमार यादव की तारीफ की

सूर्यकुमार यादव की तारीफ की

कपिल को लगता है कि नीदरलैंड्स जैसे प्रतिद्वंदी के सामने आपको नो-बॉल, वाइड करने से बचना चाहिए।

कपिल ने कहा, "सूर्यकुमार यादव ने वास्तव में इस टीम में अपने मौके को अच्छी तरह से भुनाया है। इतनी जल्दी रन बनाने के लिए, उनकी और तारीफ की जानी चाहिए। भारत अभी भी चाहता है कि उनके कप्तान रोहित शर्मा थोड़ा और कॉम्पैक्ट हों, और राहुल कुछ रन बनाए। विराट कोहली को एंकर की भूमिका निभानी चाहिए क्योंकि वह बाद में पारी की गति को बढ़ा सकते हैं, लेकिन अगर उसे पूरे 20 ओवर में खेलने का मौका मिलता है, तो यह टीम किसी भी टारगेट को चेज कर सकती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+