पटाखे तो इस बंदे ने पहले ही फोड़ दिए, कोहली को उठाकर सेलिब्रेट करने का इरफान पठान का VIDEO वायरल
विराट कोहली ने लंबे खराब दौर से उभरने के बाद अपने करियर की बेस्ट में एक पारी खेलते हुए भारत को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक असाधारण जीत दिला दी। कोहली ने 53 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए और भारत एक रोमांचक मुकाबले को चार विकेट से जीतने में कामयाब रहा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ये मुकाबला होना और भी सोने पर सुहागा साबित हुआ। भारत ने 20 ओवर में 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 31 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन कोहली की जादुई पारी ने टीम की नैया पार कराकर ही दम लिया।

पटाखे तो कल ही इस बंदे ने फोड़ दिए थे
इस मैच में भारतीयों की भावनाओं का चरम देखा गया। हर कोई भावुक था जिसमें फैंस के साथ पूर्व क्रिकेटर भी थे। कोहली एक हीरो की तरह से लोगों के सामने थे और हर कोई उनके गले लगने के लिए जैसे तैयार था। एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें इरफान पठान के बगल में खड़े पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को खुशी से उछलते हुए देखा गया।
यहां तक कि इरफान पठान को भी कोहली को गले लगाते हुए उठाकर देखा गया। कोहली के साथ इस वीडियो को पठान ने दीवाली के दिन शेयर किया और लिखा- पटाखे तो कल ही इस बंदे ने फोड़ दिए थे, दीवाली आज मुबारक हो सभी को। वीडियो वायरल हुआ है जिसको आप यहां पर देख सकते हैं।

महानतम पारियों में शुमार कर चुके हैं
यहां तक की विराट कोहली ने भी मैच के बाद कहा था, मेरे पास कोई शब्द नहीं है कि क्या हो गया है। वाकई में कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं। हार्दिक को यकीन था हम ये कर सकते हैं, अगर हम अंत तक टिके रहते हैं तो।
एक तरफ क्रिकेट पंडित कोहली की इस पारी को उनकी महानतम पारियों में शुमार कर चुके हैं तो विराट ने भी कहा कि ये उनकी उस पारी से बेहतर है जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में खेली थी।
यहां देखें वीडियो-
कोहली ने कहा, अभी तक मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई मेरी पारी बेस्ट थी। मैं आज की पारी को इससे ऊपर रखूंगा। हार्दिक पांड्या ने मुझे आगे धकेलने का काम किया। यह भीड़ जबरदस्त है। आप लोगों ने मुझे सपोर्ट करना जारी रखा और मैं आपके सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हूं।
भारतीय टीम अब सिडनी में पहुंच चुकी हैं जहां पर गुरुवार को उनका मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा।












Click it and Unblock the Notifications