IND vs ENG मैच में कैसा रहेगा मौसम, बारिश ने बिगाड़ा खेल तो पाकिस्तान के खिलाफ कौन फाइनल खेलेगा?

ऑस्ट्रेलिया का एडिलेड एक और शानदार मुकाबले के लिए तैयार है जो भारत और पाकिस्तान के बीच में आज होने जा रहा है। इस मैच का विजेता मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ 13 नवंबर को खेलेगा। दोनों ही टीमों के पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं और मोमेंटम भी उनके पक्ष में है तो वही बड़े खिलाड़ियों फॉर्म भी सही समय पर वापस आती दिख रही है। बेन स्टोक्स और केएल राहुल के बल्ले से रन भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए अच्छी बात है।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Semifinal मैच में बारिश तो कैसे आएगा Result, जानें नियम |वनइंडिया हिंदी*Cricket
    T20 World Cup India vs England 2nd Semifinal: Here is Weather forecast in Adelaide

    हालांकि जॉस बटलर की इंग्लैंड को कुछ फैसले लेने होंगे क्योंकि मार्क वुड और डेविड मलान की फिटनेस अभी चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में फिल सॉल्ट और क्रिस जॉर्डन को सेमीफाइनल में जगह मिल सकती है। आइए देखते हैं एडिलेड में आज के मैच में मौसम कैसा बना रहेगा। मौसम ने टी-20 वर्ल्ड कप में अभी तक काफी कहर बरपाया है और लीग स्टेज के कई मैच धुले हैं। ऐसे ही मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का एक लीग मैच था जिसका खामियाजा कंगारूओं को कहीं ना कहीं भुगतना पड़ा है और वे सेमीफाइनल से बाहर हो चुके हैं जबकि उन्होंने अपना केवल एक ही मुकाबला हारा था।

    ऑस्ट्रेलिया गवर्नमेंट के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अच्छी खबर यह है कि इस मैच में बारिश के चांस बिल्कुल ही कम है। एडिलेड में बादल बने रहेंगे लेकिन बारिश के चांस केवल 10% होंगे। हल्के बादल छाए रहेंगे और हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हुए दोपहर बाद साउथ वेस्ट की ओर हो जाएगी। एडिलेड के समय के अनुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा और एक्यूवेदर बताता है कि उस समय बारिश के चांस बहुत कम है। हालांकि बादल काफी छाए रहेंगे।

    मैच की शुरुआत में बादल छाए रहेंगे और रात होते-होते यह कम भी हो जाएंगे और पूरे मैच में काफी उमस बनी रहेगी जो 81% तक चली जाएगी। अच्छी बात है कि तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और 11 बजे तक डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी भी मजबूत है, मौसम भी बेहतरीन है और एडिलेड में बड़े मुकाबले का मंच सज चुका है तो क्रिकेट मुकाबले का फैन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और आज का मैच आईसीसी वर्ल्ड कप के शानदार मैचों में एक होने जा रहा है।

    फिर भी अगर आज का मैच बारिश से किसी भी वजह से धुल जाता है तो भी टीम इंडिया को फायदा होगा क्योंकि तब फाइनल में जाने वाली टीम का फैसला उनके ग्रुप स्टेज के अंक और रन रेट के आधार पर होगा। भारत ने ग्रुप 2 में 8 अंकों के साथ टॉप किया है तो इंग्लैंड के पास लीग स्टेज में केवल 7 ही अंक हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+