IND v AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप सुपर 8 में जोरदार टक्कर, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
IND vs AFG Pitch and Weather: टी20 वर्ल्ड कप अब सुपर आठ चरण में आ गया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर आठ के ग्रुप 1 में मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम लीग चरण में अविजित रही है, इसका लाभ जरुर मिलने के आसार हैं। मुकाबले का वेन्यू भी अलग है।
लीग चरण के मैचों में टीम इंडिया यूएस में खेली थी लेकिन अब कारवाँ बारबाडोस में आ गया है। बारबाडोस की पिच भी अलग रहने वाली है। भारतीय टीम इस मैच को हल्के में तो नहीं लेना चाहेगी क्योंकि अफगान खिलाड़ियों की धांसू फॉर्म किसी से छुपी नहीं है।

भारत vs अफगानिस्तान पिच रिपोर्ट
बारबडोस की पिच से गेंदबाजों को मदद मिलती है लेकिन दूसरी पारी के दौरान ऐसा ज्यादा होता है। पहले बैटिंग करने वाली टीम को फायदा होता है। बाद में बल्लेबाजी करने पर गेंदबाजों का बोलबाला रहता है। हालांकि यह पिच वैसी नहीं है जो यूएस में देखने को मिलती थी।
भारत vs अफगानिस्तान वेदर रिपोर्ट
मौसम को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। बारिश के आसार नहीं हैं। यह चीज दोनों ही टीमों के लिए अच्छी कही जा सकती है। एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा। फैन्स के लिए भी यह ख़ुशी की बात होगी क्योंकि इस वर्ल्ड कप में कई मैच बारिश से धुले हैं।
भारत vs अफगानिस्तान मैच कहाँ देखें
भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला टीवी और ओटीटी दोनों जगह देखा जा सकता है। टीवी पर यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। ओटीटी पर इस मुकाबले को डिजनी+हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। शाम 7 बजकर 30 मिनट पर टॉस और 8 बजे मैच शुरू होगा।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जयसवाल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल
अफगानिस्तान टीम
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, मोहम्मद इशाक, नांगेयालिया खरोटे, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई












Click it and Unblock the Notifications