IND vs USA: सूर्या के तेज के आगे भस्म हुए अमेरिकी, भारतीय टीम ने बनाई सुपर 8 में जगह

IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का धाकड़ प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने कम स्कोर वाले मैच में जीत दर्ज कर सुपर आठ में जगह हासिल कर ली।

टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। यह निर्णय सही साबित हुआ। यूएस के ओपनर बल्लेबाज शायन जहाँगीर बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद गौस भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से दो विकेट और गिर गए।

ind vs usa

अमेरिका के दूसरे ओपनर स्टीवन टेलर 24 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद नितीश कुमार के बल्ले से रन देखने को मिले। उन्होंने धाकड़ बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए 23 गेंदों में 27 रन बनाए। वह 2 छक्के और 1 चौका जमाने में सफल रहे।

कोरी एंडरसन ने 15 और हरमीत ने 10 रन जड़े। निचले क्रम से वैन शालविक ने भी 10 रनों का योगदान दिया और यूएस का स्कोर 8 विकेट पर 110 रनों तक पहुंचा। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 9 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये। पांड्या को भी 2 विकेट मिले।

जवाब में खेलते हुए भारतीय टीम की शुरुआत भी खराब रही। कोहली गोल्डन डक पर आउट हो गए। उनको नेत्रावल्कर ने आउट किया। उनके बाद भी एक विकेट गिरा और इस बार रोहित शर्मा 3 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। ऋषभ पन्त ने अपने अंदाज में बैटिंग का प्रयास किया लेकिन आज सफलता नहीं मिली, वह 18 रन बनाकर चलते बने।

भारत का तीसरा विकेट 39 पर गिरने के बाद सूर्यकुमार और शिवम दुबे ने टीम इंडिया के लिए धांसू बैटिंग की। दोनों के बीच अविजित भागीदारी हुई और आउट नहीं हुए। सूर्यकुमार यादव ने शानदार फिफ्टी जमाई। वह 50 रन बनाकर नाबाद रहे। शिवम दुबे ने नाबाद 31 रन बनाए। भारत ने 10 गेंद शेष रहते मैच जीतकर सुपर 8 में जगह बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+