IND vs PAK मैच के 'हीरो' में वसीम-वकार ने ढूंढ लिया टीम इंडिया का अगला कप्तान
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत शानदार हुई है क्योंकि उन्होंने 23 अक्टूबर को चिर-प्रतिद्वंदी के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में भारत ने विराट कोहली को हीरो की भूमिका में देखा जिन्होंने पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली। कोहली ने 82 रन नाबाद बनाकर सारी लाइमलाइट्स चुरा ली और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ने टी20 के इतिहास के सबसे बड़े मैच में से एक देखा। हालांकि ये केवल कोहली ही नहीं थे जो जीत में अकेले हीरो थे। उनका योगदान सबसे बड़ा था पर गेंदबाजी में भुवनेश्वर के शुरुआती ओवर में पूरे मैच के दौरान अर्शदीप सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी भी काबिलेतारीफ रही।

वसीम अकरम और वकार युनिस दोनों प्रभावित
हार्दिक पांड्या ने भी गेंदबाजी में तीन विकेट लेने के बाद विराट कोहली के साथ बैटिंग के दौरान शतकीय साझेदारी की। मैच के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजी दिग्गज वसीम अकरम और वकार युनिस ने भी इस खिलाड़ी के अंदर ऐसी बात देखी है जिसके चलते उनको भविष्य का भारतीय कप्तान बताया है। जिस तरह से हार्दिक ने बड़े दबाव वाले मुकाबले में खेल दिखाया उससे भी यह दोनों प्रभावित हैं।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक भी इस बातचीत का हिस्सा थे जो ए स्पोर्ट्स पर हो रही थी। उन्होंने हार्दिक के चेज करने का आनंद लिया और महसूस किया कि यह उनके आत्मविश्वास और परिस्थितियों को पढ़ने की क्षमता को दर्शाता है।

हार्दिक पांड्या कप्तान बनने के लिए फेवरेट बने
उन्होंने कहा, "हार्दिक पांड्या को अगर आप देखे, पहली दफा उसने शायद कप्तानी की है आईपीएल में, और जिस तरह से उन्होंने टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने आईपीएल जीती है। उससे अंदाजा होता है की उसने कैसे दबाव को संभाला। विशेष रूप से उसका फिनिशर के रूप में जो भी रोल है। और फिनिशर आपकी टीम में तभी हो सकता है जब आप मानसिक रूप से मजबूत हो और एक आत्म विश्वास हो। और वो ये पढ़ रहे हैं कैसे मैच को आगे लेकर जा सकते हैं।"

मुझे आश्चर्य नहीं होगा
वकार ने तभी जल्दी से बीच में कहा, "अगर वह अगला भारतीय कप्तान होने जा रहा है तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।"
अकरम ने इसके बाद भारत के हरफनमौला खिलाड़ी की तारीफ की। "पहले वो आईपीएल में कप्तान बना, वहा जीता। अभी वो टीम मैं एक मैं फोर्स है, वो कप्तान को सलाह देता है, उसकी वजह से आसपास शांति रहती है, और वह सीख रहा है। "












Click it and Unblock the Notifications