‘मुझे पता था बोर्ड उसका सम्मान नहीं करेगा, संन्यास की सलाह भी दी थी, लेकिन…’

नई दिल्ली, 19 सितंबर: टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान होने से पहले, प्रशंसकों और क्रिकेट पंडितों को उम्मीद थी कि अनुभवी शोएब मलिक को 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। मलिक के विश्व कप की टीम में ना चुने जाने पर कई दिग्गज अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुके हैं। अब पूर्व पाक कैप्टन मोहम्मद हफीज ने खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने साल की शुरुआत में ही शोएब मलिक को रिटायरमेंट लेने की सलाह दी थी।

क्या बोले हफीज?

क्या बोले हफीज?

क्रिकेट पाकिस्तान को दिए अपने बयान में मोहम्मद हफीज ने कहा, ''शोएब मलिक ने लगभग 21 से 22 वर्षों तक पाकिस्तान को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और इतने लंबे समय तक उन्होंने अपने फिटनेस को बनाए रखा है जो वाकई में दिलचस्प है।'' उन्होंने आगे कहा, ''मैंने जब इस साल की शुरुआत में संन्यास लिया था तो मैंने मलिक को भी रिटायरमेंट लेने की सलाह दी थी, क्योंकि मुझे पता था कि मलिक का सम्मान नहीं किया जाएगा।''

विदाई मैच तक नहीं दिया गया

विदाई मैच तक नहीं दिया गया

गुस्साए हफीज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की क्लास लगाते हुए कहा कि मलिक ने जब साल 2019 में एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, तब उनको विदाई मैच तक नहीं दिया गया। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान के अनुसार, ''मैं निराश हुआ था, जब शोएब को 2019 वर्ल्ड कप के आखिरी मैच में ड्रॉप कर दिया गया था। वह सम्मानजनक विदाई के हकदार है।''

अफरीदी ने भी उठाए थे सवाल

अफरीदी ने भी उठाए थे सवाल

हफीज से पहले शाहिद अफरीदी ने भी पाक चयनकर्ताओं पर शोएब मलिक को वर्ल्ड कप की टीम में ना चुनने पर सवाल खड़े किए थे। अफरीदी ने कहा था, ''शोएब मलिक ने दुनियाभर में टी20 क्रिकेट खेला है और इस दौरान उनका प्रदर्शन भी लगातार बेहतर ही रहा है। बाबर आजम अगर उन्हें टीम में लेते, तो यह काफी फायदेमंद होता। भले ही मलिक को अगर प्लेइंग-11 में मौका ना मिलता, लेकिन उनकी मौजूदगी टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित होती।''

T20 वर्ल्ड कप के लिए पाक टीम

T20 वर्ल्ड कप के लिए पाक टीम

  • पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर।
  • रिजर्व खिलाड़ी- मो. हारिस, फखर जमां और शाहनवाज दहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+