बेईमानी करने के बावजूद भी नहीं जीत पाया पाकिस्तान! हारिस रऊफ पर लगा बड़ा आरोप
T20 World Cup 2024, Latest News: पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर बड़े उलटफेर का शिकार हो गई है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को यूएसए ने हार थमा दी है। पाकिस्तान को पिछले वर्ल्ड कप यानी साल 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब पाकिस्तान को यूएसए की टीम ने धूल चटा दी है।
हारिस रऊफ पर लगा गंभीर आरोप
पाकिस्तान की टीम को ग्रुप ए में अपने पहले मैच में सुपर ओवर में पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर एक बड़ा आरोप भी लगाया गया है। साउथ अफ्रीका से खेलने वाले तेज गेंदबाज जो अमेरिका में रहते हैं और वहीं से क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर बॉल टैंपरिंग का गंभीर आरोप लगाया है।

क्या पाकिस्तान ने की बेईमानी
रस्टी थेरोन ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर आरोप लगाया कि रऊफ ने दो ओवर पुरानी गेंद पर नाखून लगाये जिससे उन्हें रिवर्स स्विंग मिलने लगी। उन्होंने आगे लिखा कि क्या हम सिर्फ दिखावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान ने गेंद को नहीं खरोचा? 2 ओवर पहले चेंज हुई बॉल को रिवर्स कर रहे हैं? स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि हारिस रऊफ नाखून को गेंद के ऊपर घुमा रहे हैं।
यूएसए ने दर्ज की जीत
बता दें कि पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। 40 ओवर के बाद मैच टाई हो गया और इसके बाद सुपर ओवर से फैसला हुआ। जहां यूएसए ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। इस मुकाबले से पहले इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में नामिबिया और ओमान के बीच खेला गया मैच टाई पर खत्म हुआ था, इसके बाद फैसला सुपर ओवर से हुआ। जहां नामिबिया की टीम ने जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications