T20 World Cup: BCCI की हार्दिक पांड्या ने इस बात के लिए की तारीफ, कुछ अलग अंदाज में खुद को कर रहे हैं तैयारी
T20 World Cup: विश्व कप की शुरुआत से पहले अभ्यास मैचों में टीम इंडिया काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जिस तरह से बीसीसीआई ने टीम इंडिया को विश्व कप शुरू होने से 17 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया भेजा है उसका फायदा टीम को मिलता दिख रहा है। खुद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस बात को स्वीकार किया है कि बीसीसीआई और मैनेजमेंट ने काफी अच्छा कदम उठाया है। ऑस्ट्रेलिया में टीम की तैयारियों को लेकर हार्दिक ने कहा कि हम अच्छा कर रहे हैं, हम यहां के हालात में खुद को ढाल रहे हैं।

हार्दिक पांड्या ने कहा मैं हमेशा से ही ऑस्ट्रेलिया आने के लिए रोमांचित था। यहां आने से पहले हमे तैयारी करने का काफी समय मिला। मेरा हमेशा से मानना है कि व्यक्तिगत तौर पर अगर अभ्यास के लिए सही माहौल और समय मिले तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। यह ना सिर्फ मेरे लिए बल्कि टीम के लिए काफी अच्छा है, हम यहां विश्व कप के शुरू होने से 17 दिन पहले आ गए हैं। हम यहां के माहौल में खुद को ढालने की कोशिश कर रहे हैं, यहां के मौसम और माहौल के अनुसार हम अपने आपको ढाल रहे हैं। इसका पूरा श्रेय बीसीसीआई और मैनेजमेंट को जाता है, जिन्होंने हमे यह मौका दिया।
हार्दिक पांड्या ने कहा विश्वकप से पहले हम खुद को हर लिहाज से तैयार कर लेना चाहते हैं, ताकि आने वाले मैचों में हम अपना सर्वश्रेष्ठ दे सके। अभ्यास मैचों में अपने प्रदर्शन से मैं काफी संतुष्ट हूं। यह जरूरी नहीं है कि मैं कितने रन बना रहा हूं, बल्कि मैं किस तरह के रवैये के साथ मैदान में उतर रहा हूं वह मेरे लिए काफी मायने रखता है। मैं किन परिस्थितियों में खेल रहा था, स्थितियों को मैंने कैसे संभाला, अधिकतर गेंदे मेरे बैट के बीचो-बीच आ रही है, यह मेरे लिए काफी मायने रखता है। अभ्यास के लिहाज से मैं बात करूं तो यह मेरे लिए काफी सकारात्मक रहा है।
मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में एक इनिंग आप अगर बेहतर करते हैं, यहां के माहौल में खुद को ढाल लेते हैं तो आप काफी रन बना सकते हैं। बतौर तेज गेंदबाज आप काफी बेहतर कर सकते हैं। अगर खिलाड़ी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है और चुनौती को स्वीकार करता है तो स्थिति आपके पक्ष में जा सकती है। भगवान का मैं शुक्रगुजार हूं कि मेरी फिटनेस काफी अच्छी हुई है, मैं फील्डिंग में काफी अच्छा कर पा रहा हूं। मैं फील्डिंग में कुछ और समय गुजार पा रहा हूं। मैं मुश्किल कैचों को पकड़ने में बेहतर कर रहा हूं। यहां प्रैक्टिस के दौरान मैं इन चीजों को बेहतर करने की कोशिश कर रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications