10 साल बाद कोहली ने किया ये कमाल, पाकिस्तान की कर दी बोलती बंद, बाबर आजम को भी पछाड़ा
T20 World Cup Final Virat Kohli: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने छह विकेट खोकर 176 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को इस मुकाबले को जीतने के लिए 177 रनों की जरूरत है। भारत की तरफ से पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला फाइनल में जमकर चला। विराट कोहली ने टीम के लिए सबसे अधिक 76 रन बनाए।
कोहली ने खेली 76 रनों की पारी
विराट कोहली ने छह चौके और दो छक्कों की मदद से 59 गेंद में 76 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम की शुरुआत इस मुकाबले में अच्छी नहीं रही थी और सिर्फ 34 रनों पर ही तीन बड़े खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव जैसे पावरहिटर 34 रनों के अंदर ही अपना विकेट गंवाकर पवेलियन में जा चुके थे।

10 साल बाद किया ये कमाल
वर्ल्ड कप में बल्ले से नाकाम रहे विराट कोहली ने फाइनल में आखिरकार अपना जलवा बिखेरने का काम किया। विराट कोहली ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए एक छोर को संभाले रखा। इस दौरान उन्होंने 10 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्धशतक भी जमाया। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ साल 2014 के फाइनल में विराट कोहली के बल्ले से टी-20 वर्ल्ड कप में शतक निकला था।
बाबर आजम को पीछे छोड़ा
विराट कोहली ने अपनी धमाकेदार पारी के साथ ही बाबर आजम को भी पछाड़ दिया। दरअसल, टी-20 आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है। टी-20 में सबसे अधिक रन रोहित शर्मा ने बनाया है। रोहित शर्मा के नाम 4231 रन है। जबकि विराट कोहली ने 4188 रन पूरे कर लिए हैं। वही बाबर आजम के नाम 4145 रनों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
पाकिस्तान की बोलती बंद
विराट कोहली ने अपनी इस पारी के साथ ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों की बोलती भी बंद कर दी है। पाकिस्तान के कई कोड दिग्गज का मानना था कि विराट कोहली का समय अब नहीं रहा। विराट कोहली जिस तरीके से टी-20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप हो रहे थे। उन पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन उन सभी को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications