वर्ल्ड चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा ने ट्रॉफी के साथ शेयर की तस्वीर, फैंस के लिए लिखा ये खास मैसेज

T20 World Cup Final Rohit Sharma: साल 2024 टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम कर ली है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत 17 सालों के बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही। भारत के पास पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने का भी सुनहरा मौका था। लेकिन फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा और टीम इंडिया का वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया था।

रोहित ने मनाया जीत का जश्न

भारतीय टीम की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा बेहद खुश नजर आए। रोहित शर्मा और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक दूसरे को गले लगाया। इसके अलावा और ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को भी रोहित शर्मा ने सरेआम किस किया। रोहित शर्मा सभी खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए।

T20 World Cup 1

शेयर की ये खास तस्वीर

जीत के बाद रोहित शर्मा ने अगली सुबह यानी कि मैच के अगले दिन अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। रोहित शर्मा ने अपना इंस्टाग्राम स्टोरी पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर की। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि रोहित शर्मा अभी पूरी तरह से उठे भी नहीं हैं। रोहित शर्मा ने सबसे पहले फोटो के साथ तस्वीर ली और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा मॉर्निंग एवरीबॉडी।

दूसरी बार रोहित ने हासिल की ये उपलब्धि

रोहित शर्मा के कमरे की लाइट अभी तक ऑन नहीं है और उनके बेड के बगल में आईसीसी ट्रॉफी रखी हुई है। साल 2007 में भारतीय टीम ने जब पहली दफा टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था तो उस टीम में भी रोहित शर्मा मौजूद थे। अब 17 साल बाद रोहित एक बार फिर से ट्रॉफी को जीतने में कामयाब हुए हैं।

रोहित-कोहली ने लिया संन्यास

हालांकि, इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारतीय फैंस को बड़ा झटका भी दिया। यह दोनों ही दिग्गज ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया। रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी अब टी-20 फॉर्मेट में भारत की तरफ से खेलते हुए नजर नहीं आएगी। रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के आठ मैचों की आठ पारियों में 257 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 156.70 का रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+