IND vs SA: 'हनुमानभक्त' खिलाड़ी ने बढ़ाई भारत की टेंशन, एक ही ओवर में बदला मैच, अब क्या होगा?

T20 World Cup Final Keshav Maharaj: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत भी दिलाई। भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में 15 रन जड़ दिए थे। वहीं दूसरे ओवर की शुरुआत में ही दो गेंद पर भी दो चौके लगाकर भारतीय बल्लेबाजों ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए।

एक ही ओवर में गिरे दो विकेट

लेकिन केशव महाराज के ओवर में रोहित शर्मा कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। केशव महाराज ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच कराया। महाराज ने रोहित शर्मा के बाद ऋषभ पंत को भी पवेलियन भेजने में कामयाबी हासिल की। एक ही ओवर में दो विकेट झटककर केशव महाराज ने साउथ अफ्रीका को वापस इस मुकाबले में लाकर खड़ा कर दिया था।

T20 World Cup 1

अफ्रीका रचना चाहेगी इतिहास

साउथ अफ्रीका की टीम बारबडोस में इतिहास रचने की तैयारी कर रही है। साउथ अफ्रीका की टीम अब तक एक बार भी वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। साउथ अफ्रीका की कोशिश भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले को जीतकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने की होगी।

हनुमानभक्त हैं महराज

भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी मुश्किल बनकर केशव महाराज सामने आए। दरअसल केशव महाराज, बजरंगबली के बहुत बड़े भक्त हैं। 7 फरवरी 1990 को डरबन में केशव महाराज भारतीय मूल के हैं। मगर लंबे समय से उनके पूर्वज डरबन में ही बस गए थे। जिस वजह से केशव महाराज की परवरिश साउथ अफ्रीका में हुई है। साउथ अफ्रीका में रहते हुए भी वह अपनी रीति रिवाज और संस्कृति को काफी मानते हैं। केशव महाराज भगवान हनुमान के बहुत बड़े भक्त हैं। कई मौके पर उन्हें मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+