T20 World Cup Final Ka Toss Kaun Jeeta: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का टॉस कौन जीता- अफ्रीका vs न्यूजीलैंड
T20 World Cup Final Ka Toss Kaun Jeeta: महिला टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी। दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ़ फ़ाइनल में उतर रही हैं। कीवी टीम 14 साल के अंतराल के बाद फ़ाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई थी।
न्यूज़ीलैंड कब-कब पहुंची है फाइनल में
न्यूज़ीलैंड साल 2009 और 2010 में फ़ाइनल राउंड में पहुंची थी, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर दक्षिण अफ़्रीका 2023 में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद लगातार दूसरे फ़ाइनल का सामना कर रही है। न्यूजीलैंड की महिला टीम ने कप्तान सोफी डिवाइन की अगुआई में इस विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया है। सूजी बेट्स और अमेलिया केर जैसी खिलाड़ियों ने भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

इन खिलाड़ियों पर नजर
अमेलिया केर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका की ताकत टूर्नामेंट की सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी लॉरा वोल्वार्ड्ट है, जिन्होंने 5 मैचों में 190 रन बनाए हैं। उनका साथ देने के लिए नॉनकुलुलेको म्लाबा हैं, जो गेंदबाजी विभाग में चमकती हैं। अमेलिया केर पर इन खिलाड़ियों को रोकने की जिम्मेदारी होगी।
ऐसा रहा है रिकॉर्ड
दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो न्यूजीलैंड टी 20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका पर हावी रही है। न्यूजीलैंड ने 2009 से अब तक 16 में से 11 मैच जीते हैं। विश्व कप के कीवी टीम अपने 5 मुकाबलों में 3 जीत के साथ सबसे आगे है।
पिच से किसे मिलेगा फायदा
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। अब तक यहां अब तक 16 महिला टी20 मैच खेले गए हैं, जहां 10 जीत के साथ लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को थोड़ा फायदा हुआ है। मौसम की स्थिति क्रिकेट के लिए बेहतर होने की उम्मीद है, जिसमें तेज धूप और 28 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान होगा।
दक्षिण अफ्रीका महिला (प्लेइंग इलेवन): लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, क्लो ट्रायॉन, मैरिज़ेन कप्प, सुने लुस, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ्ता (कीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका
न्यूजीलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (कीपर), रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, फ्रैन जोनास












Click it and Unblock the Notifications