भारतीय खिलाड़ियों पर 'छप्पर फाड़' पैसों की बारिश, BCCI ने किया 125 करोड़ देने का ऐलान

T20 World Cup Final BCCI announces prize money: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है। साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार भारत को टी-20 की ट्रॉफी दिलाई थी। लेकिन इसके बाद लंबे समय तक भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए तरसती हुई नजर आई। अब 17 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को ट्रॉफी उठाने का मौका मिला है।

बीसीसीआई ने किया प्राइज मनी का ऐलान

भारत की जीत से फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 125 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का ऐलान किया है।

T20 World Cup 1

11 साल बाद मिली आईसीसी ट्रॉफी

बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर इस बात की जानकारी शेयर की। भारतीय टीम ने 11 सालों के बाद आईसीसी ट्रॉफी को जीतने में सफलता हासिल की है। भारत ने इससे पहले साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। लेकिन 11 सालों के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर भारतीय टीम आईसीसी की ट्रॉफी का सूखा खत्म करने में कामयाब रही है।

जय शाह ने कही यह बात

जय शाह ने इस मौके पर 125 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का ऐलान करने के साथ ही टीम इंडिया को बधाई भी दी। उन्होंने लिखा कि टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद जीत तक पहुंची हैं। ऐसे में बोर्ड्स प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ के लिए 125 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का ऐलान करते हैं। टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने का काम किया। मैं इस उपलब्धि के मौके पर टीम के सभी खिलाड़ियों कोच और सपोर्ट स्टाफ को हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+