Jadeja Captain Rohit पर बरसे, रोहित को चुभेगी बात, कप्तान टीम के साथ नहीं...लेकिन घर में एक ही बुजुर्ग होना...
England beat India के साथ ही भारत का सफर टी20 विश्वकप का सफर समाप्त हो गया। Captain Rohit Sharma कठघरे में हैं। जडेजा ने तीखी टिप्पणी में कहा, घर में एक ही बुजुर्ग होना चाहिए। t20 world cup england beat india Jadeja Capt
जैसे ही England Beats India की ब्रेकिंग न्यूज आई, करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल टूट गया। 15 साल का सूखा खत्म करने की आज इस बार भी खत्म नहीं हुई और तमाम कोशिशों के बाद भी भारत की टीम इंग्लैंड की चुनौती से पार नहीं पा सकी हार के कारणों की विवेचना करते समय तमाम क्रिकेटर्स ने इस बात पर जोर दिया कि जिस तरीके के मैदान पर या मुकाबला खेला जा रहा है उसमें युजवेंद्र चहल जैसे स्पिनर्स की अहम भूमिका थी लेकिन शायद टीम इंडिया की प्लानिंग में यजुवेंद्र चहल फिट नहीं बैठे और उन्हें ऑस्ट्रेलिया में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब जडेजा ने कहा है कि घर में बुजुर्ग एक ही होना चाहिए।

10 विकेट से हार के बाद कठघरे में कप्तान
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों भारत को 10 विकेट से करारी पराजय मिली। हार सबक सिखाती है ऐसे में इसी बिंदु से लाइन खींचने की शुरुआत करते हैं। समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में भारतीय टीम एक बार फिर कहां चूक गई। जवाब के साथ तीखा सवाल करते हुए पूर्व क्रिकेटर जडेजा ने रोहित शर्मा को कठघरे में खड़ा किया है।

इंग्लैंड के सामने नहीं चले कप्तान रोहित शर्मा
दरअसल, 2022 में टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में शानदार आगाज करने के बाद हर कोई यह उम्मीद कर रहा था कि रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया यंग ब्रिगेड और एक्सपीरियंस का शानदार संतुलन बना चुकी है। इस विनिंग कॉन्बिनेशन के साथ टीम इंडिया 15 बरस का सूखा समाप्त करेगी, ऐसी आशा भी थी। भारत जैसे देश में जहां क्रिकेट को धर्म समझा जाता है, करोड़ों प्रशंसकों ने एक बार फिर T20 वर्ल्ड कप भारत की झोली में आने का ख्वाब देखने लगे थे। हालांकि, गुरुवार को 1 अरब से अधिक आबादी वाले भारत के क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहुंची टीम इंडिया का दिल भी टूट गया और इंग्लैंड के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार की टीस लिए भारतीय टीम वापस लौट रहे हैं।

टीम इंडिया चारों खाने चित्त
गुरुवार को एडिलेड में खेले गए सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया इंग्लैंड की चुनौती से पार नहीं पा सकी। इंग्लिश कप्तान जॉस बटलर के साथ बल्लेबाजी करने उतरे एलेक्स हेल्स ने कुछ इस अंदाज में बल्लेबाजी की मानों भारत पर हेलस्टॉर्म यानी ओलावृष्टि हो रही है और जॉस बॉस की मानिंद क्रिकेट के मैदान पर हुक्म दे रहे हों। संक्षेप में बस इतना कि T20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे भारतीय टीम चारों खाने चित हो गई।

रोहित शर्मा को चुभेगी ये बात
T20 वर्ल्ड कप से टीम इंडिया की विदाई और सेमीफाइनल मुकाबले में शर्मनाक हार के बाद पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान क्रिकेटर एटीट्यूड और कुछ फैसलों की तीखी आलोचना कर रहे हैं। कई लोग ऐसे भावुक मौके पर भारतीय क्रिकेटर्स को ढाढस भी बंधा रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने रोहित शर्मा पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, वे जो बात कहेंगे वह रोहित शर्मा को चुभेगी लेकिन यह हकीकत है कि कप्तान को पूरे साल टीम इंडिया के साथ रहना चाहिए।

रोहित शर्मा टीम के साथ विदेश में नहीं !
जडेजा ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, वे पहले भी ये बात कह चुके हैं और कोई पीठ पीछे बात नहीं कर रहे। उन्होंने सवाल किया की रोहित शर्मा कप्तान बनने के बाद पूरे साल में टीम इंडिया के साथ कितने दौरों पर विदेश गए ? उन्होंने कहा कप्तान ने टीम बनाई है और आप टीम के साथ नहीं रहते ? कोच भी न्यूजीलैंड नहीं जाते तो ऐसे में टीम के परफॉर्मेंस पर असर पड़ना स्वाभाविक है।

कठघरे में रोहित शर्मा ही क्यों
भारतीय के कप्तान रोहित शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलिया में आयोजित आईसीसी T20 वर्ल्ड कप एक बुरे ख्वाब जैसा रहा। बतौर बल्लेबाज रोहित केवल 19.33 दिन के मामूली औसत से 116 रन ही बना सके। पूरे टूर्नामेंट में उनके नाम केवल एक अर्धशतक दर्ज हुआ। इंग्लैंड के साथ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। जडेजा ने कहा कि रोहित की कप्तानी अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में कटघरे में रही है।

घर में बुजुर्ग एक ही होना चाहिए
सीनियर क्रिकेटर्स की भरमार और फैसलों में विरोधाभास पर संकेत करते हुए जडेजा ने कहा कि घर में बुजुर्ग एक ही होना चाहिए। सात बुजुर्ग हो जाएंगे तो भी दिक्कत होती है। टीम का लीडर एक ही होना चाहिए। बता दें कि जडेजा बेबाकी से राय रखने के लिए जाने जाते हैं। उनकी यह टिप्पणी इस मायने में अहम है क्योंकि पिछले साल भारत कई कप्तानों को आजमा चुका है। दो देशों के बीच खेले जाने वाली T20 सीरीज में ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या को भी कप्तानी की भूमिका में देखा जा चुका है। पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जून में खेले गए पांच T20 मुकाबलों की सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभाली थी, जबकि हार्दिक पांड्या ने आयरलैंड के खिलाफ इंडिया का नेतृत्व किया था।

रोहित के सिर फूटा नाकामी का ठीकरा
टी20 वर्ल्डकप में दिनेश कार्तिक का सेलेक्शन भी कई आलोचकों के निशाने पर रहा। विराट कोहली सही समय पर फॉर्म में लौटे लेकिन रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज सभी मैचों में संघर्ष करते रहे। केएल राहुल और दूसरे बल्लेबाज भी अहम मुकाबलों में छाप छोड़ने में नाकाम रहे। ऐसे में टीम की नाकामी का ठीकरा रोहित शर्मा पर फूटना स्वाभाविक ही है।

रोहित पर सवालों की बौछार

क्या 30 साल पुराना इतिहास दोहराया जाएगा ?
बहरहाल, अब जबकि टीम इंडिया हारकर बाहर हो चुकी है फाइनल मुकाबले में 30 साल पुराना इतिहास दोहराया जाएगा। इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम आईसीसी के इवेंट में फाइनल मुकाबला खेलेंगे। 1992 के वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थीं, जहां पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड को हराने में कामयाब रही थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 30 बाद इतिहास दोहराया जाएगा या बटलर की अगुआई में इंग्लैंड एशियाई मुल्क से बीस साबित होगी।












Click it and Unblock the Notifications