T20 World Cup:हमारे दो अनमोल रतन, 'रो-को' रुक गए; अब T20 यंग जेनरेशन के हवाले

Duo Rohit Sharma Virat Kohli RoKo retires from T20 International now next generation to take forward

T20 World Cup Ro-Ko Retires: विश्वकप में भारत की जीत के साथ ही एक युग का अंत हो गया। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने 17 साल बाद टी20 विश्वकप अपने नाम किया है। पहली बार जब टी20 विश्वकप भारत ने जीता था तो उस वक्त भी रोहित शर्मा टीम का हिस्सा थे और 2024 में उनकी अगुवाई में टीम ने विश्वकप अपने नाम किया है

फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने अपने बल्ले से तमाम आलोचकों का मुंह बंद कर दिया और बताया कि क्यों वह इस सदी के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। पूरे विश्वकप में खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली ने फाइनल मुकाबले में टी20 विश्वकप की सबसे बड़ी पारी खेली और भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

Ro-Ko

इस जीत के साथ ही विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी विश्वकप है। हर किसी को यह पता था कि यह मेरा आखिरी मैच होने वाला है। विराट कोहली के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि इससे बेहतर समय नहीं हो सकता है कि इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का।

भारत की जीत पर खुशी का इजहार करने के साथ ही विराट कोहली ने कहा कि अब आने वाली युवा पीढ़ि की यह जिम्मेदारी है कि वह भारतीय टीम को आगे लेकर जाएं। विराट कोहली के इस बयान के बाद हर कोई उन्हें अपने अंदाज में बधाई दे रहा है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा को टी20 क्रिकेट में महानतम खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। दोनों ने ही कई मौकों पर दिखाया है कि क्यों वह बेहद खास खिलाड़ी हैं। दोनों के नाम इस फॉर्मेट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं।

विराट कोहली
कोहली ने कुल 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने4188 रन बनाए हैं, जिसमे उनका उच्चतम स्कोर 122 का रहा है। कोहली का टी20 औसत 48.69 और स्ट्राइक रेट 137.04 का रहा है। उनके नाम 38 शतक, एक शतक है। कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में 124 छक्के और 369 छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा
रोहित ने कुल 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 4231 रन बनाए। उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक 5 शतक हैं। वह 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। वह इस विश्वकप में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 156 के स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+