T20 World Cup 2026 Ticket: भारत-नीदरलैंड अहमदाबाद मैच की टिकट बिक्री शुरू, कितना है प्राइस और कैसे करें बुक
T20 World Cup 2026 Ticket Prices: 18 फरवरी (बुधवार) को होने वाले भारत बनाम नीदरलैंड टी20 वर्ल्ड कप मैच को स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है।
दर्शकों की सुविधा के लिए टिकटों की कीमतें अलग-अलग स्टैंड के हिसाब से रखी गई हैं। कम दामों से शुरू होकर टिकट की प्राइस हजारों रुपये तक जाती है। हर तरह के दर्शक के हिसाब से टिकट प्राइस तय किये गए हैं।

इस मैच के लिए टिकटों की शुरुआती कीमत मात्र ₹500 रखी गई है, जो Block J (Bay 1-4 Upper) के लिए उपलब्ध है। वहीं, ब्लॉक A लॉवर के लिए आपको ₹1000 और साउथ प्रीमियम ईस्ट स्टैंड के लिए ₹2000 खर्च करने होंगे। यदि आप वीआईपी अनुभव चाहते हैं, तो प्रेसिडेंट गैलरी की टिकट ₹7500 में मिल रही है, जबकि सबसे महंगे टिकट की कीमत ₹9000 तक तय की गई है। दर्शकों को आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिए अपनी पसंदीदा सीट जल्द बुक करनी चाहिए।
T20 World Cup 2026 Ticket Price (भारत vs नीदरलैंड मैच)
| स्टैंड/ब्लॉक | प्राइस |
|---|---|
| ब्लॉक J (Bay 1 to 4) | ₹500 |
| ब्लॉक A (Bay 1) | ₹1000 |
| साउथ प्रीमियम ईस्ट (Bay 1 & 2) | ₹2000 |
| प्रेसिडेंट गैलरी (L3-Bay 3) | ₹7500 |
| सबसे महंगा टिकट (VIP/Premium) | ₹9000 |
मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी
- तारीख: 18 फरवरी 2026 (बुधवार)
- समय: शाम 7:00 बजे से (मैच शुरू होने का समय)
- वेन्यू: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
T20 World Cup 2026 Ticket: टिकट कैसे बुक करें?
दर्शक आधिकारिक वेबसाइट tickets.cricketworldcup.com या BookMyShow ऐप पर जाकर अपनी पसंदीदा सीट चुन सकते हैं। इसके लिए एक प्रोसेस फॉलो करना पड़ेगा, उसी के तहत बुकिंग होगी।
- सबसे पहले ऐप या वेबसाइट पर जाकर 'India vs Netherlands' मैच चुनें।
- इसके बाद स्टेडियम का लेआउट देखें और अपना बजट चुनकर स्टैंड (जैसे ₹500 वाला Block J) सिलेक्ट करें।
- ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद आपकी टिकट बुक हो जाएगी, आपको मोबाइल पर टिकट मिलेगी, जिसको मैच के दिन वेन्यू पर दिखाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications