'गाली देने से वर्ल्ड कप नहीं जीतोगे', सलमान अली आगा की पत्नी का छलका दर्द, सरेआम हुईं बदसलूकी का शिकार?

Salman Ali Agha wife News: टी20 विश्व कप 2026 के 'सुपर 8' चरण में इंग्लैंड के हाथों मिली करारी शिकस्त ने पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी है। इस हार के बाद मैदान के बाहर जो कुछ हुआ, उसने खेल भावना पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के परिवार को सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस द्वारा लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

सलमान अली आगा की पत्नी को फैंस ने किया ट्रोल (Salman Ali Agha wife News)

इंग्लैंड के खिलाफ मैच गंवाने के बाद कप्तान सलमान अली आगा की पत्नी सबा मंजर और उनके मासूम बेटे को ऑनलाइन दुर्व्यवहार और धमकियों का सामना करना पड़ा। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सबा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में लिखा कि मुझे या मेरे मासूम बेटे को गालियां देने से आप वर्ल्ड कप नहीं जीत जाएंगे। हालांकि, मामला बढ़ता देख उन्होंने कुछ ही समय बाद अपनी पोस्ट हटा ली और अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट कर लिया।

T20 World Cup 1

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हर विभाग में मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में केवल 164 रन ही बना सकी। साहिबजादा फरहान (63 रन) को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। मध्यक्रम और निचले क्रम के फ्लॉप शो के कारण टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक नहीं पहुंच पाई।

हैरी ब्रूक का शतक पड़ा पाकिस्तान पर भारी

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तानी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए शानदार शतक जड़ा और अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाई। कप्तान सलमान अली आगा ने मैच के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम ने कुछ मौकों पर अच्छा खेल दिखाया, लेकिन उन मौकों को बड़े फायदे में बदलने में नाकाम रही। पाकिस्तान के लिए अब समीकरण बेहद कठिन हो गए हैं। 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मुकाबला टीम के लिए 'मस्ट विन' गेम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+