T20 World Cup से पहले भारत को लेकर अब पाकिस्तानी कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अब मर्यादा की लड़ाई है'
T20 World Cup 2026 IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले ही भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान के बाहर की जंग तेज हो गई है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय टीम के खिलाफ तीखा रुख अपनाते हुए हैंडशेक विवाद (हाथ न मिलाने की घटना) को दोबारा हवा दी है। सलमान ने खेल भावना की दुहाई देते हुए कहा कि रोल मॉडल्स को इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता।
पिछले एक साल से चर्चा में है हैंडशेक विवाद (T20 World Cup 2026 IND vs PAK)
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले एक साल से हैंडशेक विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी शुरुआत एशिया कप के दौरान हुई थी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले गए थे। उस दौरान खिलाड़ियों के बीच हाथ न मिलाने की घटना ने एक बड़े विवाद का रूप ले लिया था। तब से लेकर अब तक विभिन्न आयु वर्गों और टूर्नामेंटों में दोनों टीमें लगभग 10 बार आमने-सामने आई हैं, लेकिन मैदान पर खिलाड़ियों का हाथ मिलाना देखने को नहीं मिला है।

सलमान आगा ने वर्ल्ड कप से पहले दिया बड़ा बयान
15 फरवरी को होने वाले संभावित मुकाबले से पहले आगा ने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि जब हम बच्चे थे, हमने हमेशा खेल को बेहतर बनाने वाली चीजें देखीं। एक स्तर पर हम सभी रोल मॉडल हैं। अगर हम मैदान पर ऐसा आचरण (हाथ न मिलाना) करेंगे, तो आने वाली पीढ़ी भी वही सीखेगी। उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि भविष्य के बच्चे इन्हीं चीजों को अपनाएंगे, जो खेल के हित में नहीं है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट संबंधों में काफी कड़वाहट देखी गई है। एक ओर जहां पाकिस्तान टीम बहिष्कार की धमकी दे रही है, वहीं दूसरी ओर कप्तान आगा का यह बयान आग में घी डालने का काम कर रहा है। हालांकि, आईसीसी (ICC) और क्रिकेट फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या दोनों टीमें मैदान पर इस कड़वाहट को भुलाकर खेल की गरिमा बनाए रखेंगी।












Click it and Unblock the Notifications