Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

T20 World Cup Points Table: पाक को हरा टॉप स्थान से भारत सुपर 8 में, अंक तालिका में अमेरिका ने चौंकाया

T20 World Cup Points Table: टी20 विश्व कप में भारत ने एक बार फिर अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर दमदार अंदाज में सुपर आठ में जगह पक्की कर ली। 61 रनों की इस बड़ी जीत ने न सिर्फ टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाया, बल्कि अंक तालिका में उसकी स्थिति भी और मजबूत कर दी।

हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाज़ों ने अनुशासित प्रदर्शन कर पाकिस्तान को लक्ष्य से काफी दूर रोक दिया। टीम इंडिया ने इस मैच में पाकिस्तानी टीम को 176 रनों का टारगेट दिया और 114 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर मुकाबला जीत लिया। इससे अंक तालिका में बड़ा बदलाव आया।

t20 world cup points table

ग्रुप ए की अंक तालिका पर नजर डालें तो भारत तीन मैचों में तीन जीत के साथ 6 अंकों और +3.050 के शानदार नेट रन रेट के साथ शीर्ष स्थान पर है। अमेरिका 4 अंकों के साथ दूसरे, जबकि पाकिस्तान भी 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, लेकिन उसका नेट रन रेट -0.403 होने के कारण वह पीछे है।

T20 World Cup 2026 Points Table Group A

क्र
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1
भारत (क्वालीफाई) 3 3 0 0 6 3.05
2
अमेरिका 4 2 2 0 4 0.787
3
पाकिस्तान 3 2 1 0 4 -0.403
4
नीदरलैंड्स 3 1 2 0 2 -1.352
5
नामीबिया (बाहर) 3 0 3 0 0 -2.443

नीदरलैंड्स 2 अंकों के साथ चौथे और नामीबिया बिना किसी जीत के पांचवें स्थान पर है। इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ सुपर आठ का टिकट कटाया, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि इस टूर्नामेंट में उसकी नजरें खिताब पर टिकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+