PAK के मोहम्मद आमिर ने सरेआम किया टीम इंडिया के दिग्गज का अपमान, 'दादा' को लेकर कही ये चुभने वाली बात! VIDEO
T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले उस ऐतिहासिक फाइनल की घड़ी करीब आ रही है, जहां टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच विश्व विजेता बनने की जंग होनी है। लेकिन इस महामुकाबले से पहले सरहद पार से एक ऐसी खबर आई है जिसने क्रिकेट जगत में आग लगा दी है। एक तरफ मैदान पर बल्ले और गेंद की लड़ाई की तैयारी है, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर मर्यादा की सारी हदें पार हो गई हैं।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया के एक ऐसे दिग्गज पर हमला बोला है जिसने सालों तक अपनी फील्डिंग से दुनिया को चौंकाया। आमिर का ये बयान इतना कड़वा है कि सुनकर किसी भी भारतीय फैन का खून खौल जाए। आखिर क्या कह दिया आमिर ने कि क्रिकेट जगत दो गुटों में बंट गया है?

T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से ठीक पहले मोहम्मद आमिर और मोहम्मद कैफ के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब एक बेहद 'गंदे' मोड़ पर पहुंच गई है। इसकी शुरुआत तब हुई जब आमिर लगातार टीम इंडिया के प्रदर्शन और खासकर अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों पर निशाना साध रहे थे। कैफ ने जब आमिर को आईना दिखाया, तो पाकिस्तानी गेंदबाज ने सारी सीमाएं लांघते हुए कैफ के करियर पर ही सवालिया निशान लगा दिया।
आमिर ने कैफ पर किया तीखा हमला
अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी करते हुए मोहम्मद आमिर ने बेहद अपमानजनक लहजे में कहा, 'मुझे उनके क्रिकेट करियर के बारे में नहीं पता कि उन्होंने कितना खेला है। मैंने उनके आंकड़े चेक किए; उन्होंने आईपीएल में केवल 29 मैच खेले। उनका स्ट्राइक रेट 103 (103.60) का है। उन्होंने कहा कि मैं ध्यान खींचने के लिए भारत के बारे में बोल रहा था। पहली बात तो ये कि मुझे भारत के बारे में बोलकर अटेंशन की जरूरत नहीं है। मिस्टर कैफ, मैंने 350 टी20 मैच खेले हैं, आप मेरे आंकड़े देख सकते हैं।'
'दादा' का नाम लेकर कैफ को जलील करने की कोशिश
इतना ही नहीं, आमिर ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का नाम खींचते हुए कैफ को जलील करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'मैं बस फील्डिंग की वजह से क्रिकेट नहीं खेला। मैं परफॉर्मेंस देकर खेला हूं। आप दादा (सौरव गांगुली) को थैंक्यू बोलिए। मैंने सुना है कि आप सिर्फ अपनी फील्डिंग की वजह से क्रिकेट खेले। आप एक क्रिकेटर हैं, इस तरह के बयान आपको शोभा नहीं देते।'
कैफ ने याद दिलाई 'फिक्सिंग' और हार की औकात
इससे पहले मोहम्मद कैफ ने आमिर को उनकी औकात याद दिलाते हुए 2024 वर्ल्ड कप की उस हार का जिक्र किया था, जहां पाकिस्तान को अमेरिका जैसी नई टीम से हार का सामना करना पड़ा था। कैफ ने कहा था कि जिस गेंदबाज की गेंदें स्टंप पर भी नहीं गिर रही थीं और जो अमेरिका के सामने डर गया था, उसे भारत पर बोलने का कोई हक नहीं है। कैफ ने कड़े शब्दों में कहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट भारत के स्तर से बहुत पीछे है और उनके पास न कोई ठोस कप्तान है और न ही गेंदबाज।
अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल से पहले इस जुबानी जंग ने माहौल को और भी ज्यादा गर्मा दिया है। फैंस अब इस बात से नाराज हैं कि एक पाकिस्तानी खिलाड़ी फाइनल के उत्साह के बीच भारतीय दिग्गजों का अपमान कैसे कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications