T20 World Cup में इस दिन होगा भारत–पाकिस्तान का सामना? मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार, डेट फिक्स!
T20 World Cup 2026, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान की टीमों को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में एक ही ग्रुप में रखा गया है। अटकलों पर विराम लगाते हुए कई सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों टीमें एक बार फिर एक-दूसरे के खिलाफ़ मैदान में उतरेंगी। टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच यह महामुकाबला अगले साल 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा।
इस टीम से होगा भारत का सामना (T20 World Cup 2026, IND vs PAK)
दोनों टीमों को यूएसए (USA), नामीबिया और नीदरलैंड्स के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यूएसए के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम का दूसरा मैच 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से होगा। सबसे बड़ा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए टीम कोलंबो रवाना होगी।

कब होगा ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच
ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भारत 18 फरवरी को मुंबई में नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ खेलेगा। टूर्नामेंट के सुपर 8 मुकाबले अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता में आयोजित किए जाएंगे। इन फ़िक्सचर्स की तारीखें क्रमशः 22 फरवरी, 26 फरवरी और 1 मार्च तय की गई हैं। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती है तो वह अपना सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला कब
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलंबो में आयोजित होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान का एक ही ग्रुप में होना इस टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बनाएगा। फैंस को उम्मीद है कि 15 फरवरी को कोलंबो में दोनों टीमों के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications