T20 World Cup के लिए इतने बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस? इन खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत! ऐसे देख सकेंगे LIVE
T20 World Cup 2026 India Squad Announcement: डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। साल 2026 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आज यानी शनिवार (20 दिसंबर) को भारतीय चयन समिति टीम इंडिया के 15 सदस्यीय खिलाड़ियों का ऐलान करेगी। इस बार का वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से खेला जाना है। भारतीय टीम की नजरें दुनिया की पहली ऐसी टीम बनने पर होंगी जो अपना खिताब डिफेंड कर सके।
ऐसे देख सकते हैं लाइव (T20 World Cup 2026 India Squad Announcement)
बीसीसीआई (BCCI) के मुंबई स्थित मुख्यालय से आज दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टीम की घोषणा की जाएगी। फैंस इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा फैंस बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल पर भी टीम के खिलाड़ियों का नाम देख सकते हैं।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बढ़ाई टेंशन
टीम चयन से पहले सबसे बड़ी चर्चा कप्तान सूर्यकुमार यादव और उप-कप्तान शुभमन गिल की खराब फॉर्म को लेकर है। दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि, चयनकर्ताओं के पास संजू सैमसन के रूप में एक मजबूत विकल्प मौजूद है जो इस समय बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। वहीं, युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
भारत के पास इतिहास रचने का मौका
उम्मीद जताई जा रही है कि चयनकर्ता उसी कोर ग्रुप पर भरोसा जताएंगे जिसने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी। महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद क्या सूर्या की कप्तानी में भारत फिर से विश्व विजेता बनेगा? भारत के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद है। बस सही टीम संयोजन की जरूरत है। फॉर्म और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है।
टीम इंडिया का शेड्यूल (ग्रुप-A)
7 फरवरी: भारत बनाम अमेरिका (मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम) - टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच।
12 फरवरी: भारत बनाम नामीबिया (नई दिल्ली)।
15 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (कोलंबो) - महामुकाबला।
18 फरवरी: भारत बनाम नीदरलैंड (अहमदाबाद) - लीग स्टेज का आखिरी मैच।












Click it and Unblock the Notifications