T20 World Cup 2026 Final Ticket: 60,000 रुपये वाले स्टैंड सोल्ड आउट, अहमदाबाद में फाइनल का टिकट कैसे खरीदें
T20 World Cup 2026 Final Tickets: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। टिकट बिक्री शुरू होते ही महंगे से महंगे टिकट भी हाथों-हाथ बिक गए। सबसे बड़ी बात यह है कि 60,000 कीमत वाले VIP और कॉर्पोरेट बॉक्स टिकट पूरी तरह सोल्ड आउट हो चुके हैं।
फाइनल मुकाबले का रोमांच इतना ज्यादा है कि सामान्य कैटेगरी के टिकट भी तेजी से भर रहे हैं और कई सेक्शन पर तेजी से स्टैंड भरने का अलर्ट दिख रहा है। कम प्राइस वाले स्टैंड खाली है क्योंकि अभी फाइनल मैच की टीमों का निर्धारण नहीं हुआ।

कितनी है टिकट की कीमत?
फाइनल मुकाबले के लिए टिकट की शुरुआती कीमत ₹2,000 से शुरू हो रही है। स्टेडियम के अलग-अलग स्टैंड और व्यू के आधार पर कीमतें तय की गई हैं।
- ₹2,000 - जनरल कैटेगरी
- ₹3,000 - मिड लेवल स्टैंड
- ₹3,500 - प्रीमियम व्यू
- ₹4,000 - प्रीमियम सेक्शन
- ₹60,000 - VIP / कॉर्पोरेट बॉक्स (सोल्ड आउट)
VIP और कॉर्पोरेट बॉक्स टिकट सबसे पहले बिके, जिससे साफ है कि हाई-प्रोफाइल मुकाबले को लेकर कॉर्पोरेट सेक्टर और हाई-एंड दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
60,000 वाले टिकट में क्या मिलता है?
- लग्जरी सीटिंग अरेंजमेंट
- एसी लाउंज एक्सेस
- प्रीमियम कैटरिंग और हॉस्पिटैलिटी
- बेहतर और सेंट्रल व्यू
- अलग एंट्री और पार्किंग सुविधा
सीट बुक करने के लिए सिर्फ 4 मिनट
ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान दर्शकों को सीट चुनने के लिए लगभग 4 मिनट का समय दिया जा रहा है। अगर तय समय में भुगतान नहीं किया गया तो सीट दोबारा उपलब्ध कर दी जाती है। यही वजह है कि कई फैंस को दोबारा कोशिश करनी पड़ रही है।
कौन सी कैटेगरी में सबसे ज्यादा डिमांड?
2,000 से 4,000 रुपये तक की कैटेगरी में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। ये टिकट जल्द ही खत्म हो सकते हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि फाइनल मुकाबला होने के कारण आखिरी समय में टिकट की मांग और बढ़ सकती है।
टिकट कैसे करें बुक?
- आधिकारिक टिकटिंग प्लेटफॉर्म (Bookmyshow) पर लॉग इन करें
- अपनी पसंद की प्राइस कैटेगरी चुनें
- स्टेडियम लेआउट में उपलब्ध सीट देखें
- 4 मिनट के भीतर पेमेंट पूरा करें
फाइनल जैसे बड़े मुकाबले के लिए टिकट सीमित संख्या में उपलब्ध होते हैं, इसलिए फैंस को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द बुकिंग कर लें।












Click it and Unblock the Notifications