T20 World Cup 2026: ईडन गार्डन्स में गूंजेगा वर्ल्ड कप का शोर! कोलकाता के 6 मैचों का पूरा शेड्यूल

T20 World Cup 2026 Eden Gardens Schedule: क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले कोलकाता का ईडन गार्डन्स एक बार फिर विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े मंच की मेजबानी के लिए सज चुका है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इस ऐतिहासिक मैदान को कुल 6 मैचों की मेजबानी मिली है। हालांकि, पहले यहां बांग्लादेश की टीम के मैच प्रस्तावित थे, लेकिन भारत आने से इनकार के बाद शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है।

अब कोलकाता में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड जैसी टीमें अपना दम दिखाएंगी। टिकटों की बिक्री भी अब नए सिरे से की जाएगी। ईडन गार्डन्स की वर्तमान क्षमता 68,000 दर्शकों की है, लेकिन इसे 1 लाख तक बढ़ाने की योजना पर भी काम चल रहा है। 1864 में बने इस सबसे पुराने स्टेडियम की हवाओं में आज भी रोहित शर्मा के 264 रन और वीवीएस लक्ष्मण की ऐतिहासिक पारियों की यादें बसी हैं।

t20 world cup 2026

बांग्लादेश के साथ वेस्टइंडीज को इस स्टेडियम में मुकाबला खेलना था लेकिन अब पहला मैच वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा। इसके अलावा भी कुछ अन्य मुकाबले इस स्टेडियम में खेले जाएंगे।

T20 World Cup 2026: ईडन गार्डन्स में मैच

क्रम तारीख मैच
1
7 फरवरी वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड
2
9 फरवरी स्कॉटलैंड बनाम इटली
3
14 फरवरी इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड
4
16 फरवरी इंग्लैंड बनाम इटली
5
19 फरवरी वेस्टइंडीज बनाम इटली
6
1 मार्च सुपर 8 (ग्रुप 1: X1 vs X3)
7
4 मार्च सेमीफाइनल 1 (यदि पाकिस्तान क्वालीफाई नहीं करता)

सेमीफाइनल मुकाबले में क्या होगा?

कोलकाता को टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल की मेजबानी मिली है। हालांकि, इसमें एक ट्विस्ट है। ICC के नियमों के अनुसार, यदि पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती है, तो उनका मैच वेन्यू बदल सकता है। लेकिन फिलहाल ईडन गार्डन्स 4 मार्च को होने वाले इस महामुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है।

वर्ल्ड कप के इन सभी मैचों का सीधा प्रसारण टीवी पर Star Sports Network पर किया जाएगा। वहीं, डिजिटल दर्शक Jiostar ऐप और वेबसाइट पर मैचों का लुत्फ उठा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+