'BCCI के दबाव में फैसला लिया तो,' आ गई बांग्लादेश की नई चेतावनी, ICC को झुकाने के लिए चली नई चाल

T20 World Cup: क्रिकेट के गलियारों में इस वक्त एक ही चर्चा है कि क्या T20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 नहीं बल्कि 19 टीमें खेलेंगी? या फिर एक ऐसी टीम की एंट्री होगी जो क्वालिफाई भी नहीं कर पाई है? बांग्लादेश और आईसीसी (ICC) के बीच बढ़ते तनाव ने अब एक खतरनाक मोड़ ले लिया है।

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के हालिया बयान ने आग में घी डालने का काम किया है। नजरुल ने खुलेआम आईसीसी को धमकाने वाली बात कही है। इसमें उन्होंने बीसीसीआई को भी लपेटने का काम किया है।

t20 world cup

बांग्लादेश की सीधी चेतावनी

आसिफ नजरुल ने दो टूक शब्दों में कहा, "हमें अभी तक आधिकारिक तौर पर स्कॉटलैंड की एंट्री के बारे में नहीं बताया गया है, लेकिन अगर ICC, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के दबाव में आकर हम पर कोई अनुचित फैसला लेता है है, तो हम उसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।"

उन्होंने यह भी कहा कि बंगलादेस की सरकार बोर्ड के साथ खड़ी है। अगर आईसीसी हमारे विरुद्ध जाने वाला कोई फैसला लेता है, तो हम इसका पूरी तरह से विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में हम चुप बिल्कुल नहीं बैठने वाले हैं।

बीसीबी का कहना है कि हमने क्रिकेट में यह मुकाम अपनी मेहनत से हासिल किया है। ऐसे में कोई भी खराब फैसला स्वीकार्य नहीं होगा। आईसीसी को निष्पक्ष बॉडी की तरह काम करना चाहिए, न कि किसी एक देश के बोर्ड के दबाव में आकर कार्य करना चाहिए।

क्या इन सबके पीछे पाकिस्तान का हाथ?

नजरुल का इशारा साफ है कि क्रिकेट की दुनिया में भारत और BCCI का दबदबा ICC के फैसलों को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि बांग्लादेश को मैदान से बाहर करना इतना आसान नहीं होगा। जानकारों का मानना है कि पर्दे के पीछे से यह पूरा गेम पाकिस्तान खेल रहा है। उसके इशारे पर बांग्लादेश इस तरह की बयानबाजी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+