T20 World Cup में पहली बार उतरेंगे ये 5 खिलाड़ी, विस्फोटक फॉर्म से मचाएंगे तबाही, होगी चौके-छक्कों की बरसात!
T20 World Cup 2026 Abhishek Sharma to Rinku Singh: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। खिताब बचाने के इरादे से उतरने वाली टीम इंडिया के चयन में इस बार कई चौंकाने वाले फैसले लिए गए हैं। सबसे बड़ी खबर यह है कि स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है, वहीं अक्षर पटेल को फिर से उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अभिषेक शर्मा खेलेंगे पहला वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026 Abhishek Sharma to Rinku Singh)
इस 15-सदस्यीय टीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें पांच ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का अनुभव लेंगे। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक शर्मा पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे। साल 2025 उनके लिए बेमिसाल रहा है। उन्होंने इस साल टी20 क्रिकेट में 1602 रन बनाए हैं, जो विराट कोहली के 2016 के ऐतिहासिक रिकॉर्ड (1614 रन) के बेहद करीब है। वह संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे।

तिलक वर्मा और रिंकू सिंह पर होगी नजरें
अगस्त 2023 में डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा ने एशिया कप 2025 के बाद से खुद को टीम के मध्यक्रम का मुख्य स्तंभ बना लिया है। उनकी तकनीकी मजबूती और बड़े शॉट खेलने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। इसके अलावा साल 2024 के वर्ल्ड कप में जगह न बना पाने का मलाल झेलने वाले रिंकू सिंह आखिरकार वर्ल्ड कप में 'फिनिशर' की भूमिका निभाने को तैयार हैं। रिंकू की वापसी से निचले क्रम को जबरदस्त मजबूती मिली है।
वॉशिंगटन सुंदर को 7 साल बाद मिला मौका
साल 2017 में डेब्यू करने के बावजूद वॉशिंगटन सुंदर को कभी वर्ल्ड कप खेलने का मौका नहीं मिला था। अब 9 साल के लंबे इंतजार के बाद वह अपनी स्पिन और बल्लेबाजी से टीम को संतुलन देंगे। तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हर्षित राणा इस टीम के सबसे नए चेहरों में से एक हैं। इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले हर्षित नंबर 9 तक बल्लेबाजी का विकल्प देते हैं और अपनी तेज रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने की काबिलियत रखते हैं।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली इस टीम में संजू सैमसन पहली पसंद के विकेटकीपर होंगे, जबकि ईशान किशन को बैकअप ओपनर और कीपर के रूप में जगह मिली है। टीम में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह जैसे अनुभवी नाम भी शामिल हैं।भारत अपने घरेलू मैदानों पर इस बार फिर से विश्व विजेता बनने के इरादे से उतरेगा।












Click it and Unblock the Notifications