T20 World Cup में गरजेगा किंग कोहली का बल्ला, चौके-छक्कों की लगाएंगे झड़ी, हो गई भविष्यवाणी

T20 World Cup 2024, Latest News: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल 2024 में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने आईपीएल 2024 का ऑरेंज कैप अपने नाम किया। आईपीएल 2024 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे रहे। इस टूर्नामेंट में विराट कोहली के बल्ले से 741 रन निकले थे। इसके बावजूद भी उनकी टीम यानी कि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु एलिमिनेटर से आगे नहीं बढ़ सकी।

विराट कोहली से होगी रनों की उम्मीदें

आईपीएल के दौरान मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश करने वाले विराट कोहली अपनी फॉर्म को टी-20 वर्ल्ड कप में भी जारी रखना चाहेंगे। टी-20 वर्ल्ड कप में भी विराट कोहली के बल्ले से टीम को बड़े रनों की उम्मीद होगी। टी-20 वर्ल्ड कप में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। खास तौर पर पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का औसत कमाल का है।

T20 World Cup 1

युवराज सिंह ने जताया भरोसा

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने अब विराट कोहली को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। युवराज सिंह का मानना है कि विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे। युवराज सिंह के मुताबिक विराट कोहली जिस फार्म से गुजर रहे हैं, वह टी-20 वर्ल्ड कप में भी निश्चित रूप से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी साबित होंगे।

बदला है कोहली का खेलने का अंदाज

पिछले साल यानी कि साल 2022 में विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि टी-20 फॉर्मेट में विराट कोहली को टीम में शामिल करने को लेकर लगातार चर्चाएं भी होती रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह विराट कोहली का स्ट्राइक रेट है। लेकिन विराट कोहली ने आईपीएल के दौरान काफी तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी की थी। जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस साल विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप में भी आक्रामक रूप से बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+