WI vs NZ: वेस्टइंडीज-न्यूजीलैंड के बीच का मैच कौन जीतेगा? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट, ऐसी होगी प्लेइंग X1!
T20 World Cup 2024 WI vs NZ Prediction: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही मुकाबले में बुरी तरह हार झेलने के बाद न्यूजीलैंड की टीम पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। न्यूजीलैड को अपना अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है। ऐसे में न्यूजीलैंड की कोशिश टूर्नामेंट में वापसी करने की होगी। न्यूजीलैंड के लिए गुरुवार को होने वाला यह मुकाबला करो या मरो का साबित हो सकता है।
अफगानिस्तान से मिली थी हार
केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज अगर यह मुकाबला को जीतने में सफल हो जाती है तो वह सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। न्यूजीलैंड की टीम 15.1 में 75 रनों पर ही ऑल आउट हो गई थी और 84 रनों से मुकाबला गंवा बैठी।

वापसी करना चाहेगी न्यूजीलैंड
इतने बड़े रनों से हारने का नुकसान न्यूजीलैंड के नेट रन रेट पर भी देखने को मिला सकता है। इस हार के बाद न्यूजीलैंड का नेट रन रेट भी गड़बड़ा गया है और ग्रुप सी में वह सबसे नीचे स्थान पर पहुंच गई है। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का इतिहास शानदार रहा है। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ जोरदार वापसी कर सकती है।
टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार इस पिच पर होगा मैच
वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला ब्रायन लारा स्टेडियम त्रिनिदाद में खेला जाएगा। यह मैदान इस साल पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला है। ऐसे में काफी कुछ पिच पर डिपेंड करेगा। इस पिच की बात करें तो पिच को बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच में गिना जाता है। यहां अब तक खेले गए सात टी-20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 161 रहा है। इस मैदान पर टूर्नामेंट का यह पहला मुकाबला होने के कारण उम्मीद है कि यहां दोनों ही टीमों को एक नई पिच पर मुकाबला खेल जाएगा।
संभावित प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीजः ब्रेंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पोवेल (कप्तान), शेरफाने रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, अकील हुसैन, अल्जारी जोसफ, गुडाकेश मोटी
न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमैन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट
वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमें
वेस्टइंडीज - ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओबेद मैकॉय, शमर जोसेफ, शिमरॉन हेटमायर , शाई होप।
न्यूजीलैंड - फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र।












Click it and Unblock the Notifications