'आखिर ये दुख काहे खत्म नहीं होता है'! विराट कोहली को लगी किसकी नजर, टूटा फैंस का दिल

T20 World Cup semi-final, India vs England: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में फ्लॉप साबित रहे। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 विराट कोहली के लिए बल्ले के साथ बेहद खराब गुजर रहा है। विराट कोहली इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में एक भी अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हो सके हैं। विराट कोहली सेमीफाइनल मुकाबले में फैंस को बड़े स्कोर की उम्मीद थी।

भारत को बल्लेबाजी का न्योता

भारत के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत और इंग्लैंड दोनों ने ही इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। रोहित शर्मा भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का ही फैसला लेते। रवि शास्त्री ने जब रोहित से पूछा कि अगर आप टॉस जीतते तो क्या करते? इस पर उन्होंने कहा कि बड़े मुकाबले में वह पहले रन बनाकर फिर उसे डिफेंड करने की कोशिश करते।

T20 World Cup 1

कोहली ने फिर किया निराश

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 फॉर्मेट में विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में भी विराट का बल्ला हमेशा ही हल्ला बोलता रहा है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 27 जून को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली जल्द ही पवेलियन लौट गए। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली ने अब तक निराश ही किया है। भारत को तीसरे ओवर में 19 के स्कोर पर ही पहला झटका लगा।

क्लीन बोल्ड होकर लौटे पवेलियन

रीस टॉप्ली ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजने का काम किया। इस पूरे टूर्नामेंट में विराट कोहली एक नए अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। विराट कोहली ने ओपनिंग करते हुए इस टूर्नामेंट में बल्ले से अब तक अपना छाप नहीं छोड़ सके हैं। हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले आईपीएल 2024 में विराट कोहली ने बतौर ओपनर बल्लेबाज ही टूर्नामेंट में सबसे अधिक 741 रन बनाए थे।

टूटा फैंस का दिल

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 9 गेंद में 9 रन बनाने के बाद विराट कोहली आउट होकर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली के बाद ऋषभ पंत भी ज्यादा समय तक पिच पर टिक नहीं सके। भारत को छठे ओवर में 40 के स्कोर पर पंत के रूप में दूसरा झटका लगा। सैम कर्रन ने ऋषभ पंत को जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कर दिया। ऋषभ पंत इस मुकाबले में सिर्फ चार रन ही बना सके। विराट कोहली को लेकर लगातार ट्विटर पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+