'घायल शेयर है बहुत नुकसान करेगा', अपनी गलती सुधारने में जुटे पंड्या, सामने आया वीडियो

T20 World Cup 2024, Latest News: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने अपना नया कप्तान घोषित किया था। ऐसे में माना जा रहा था कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम इस साल भी चैंपियन बनकर ही दम लेगी। लेकिन हुआ इसके ठीक विपरीत, मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर अपना सफर खत्म किया।

आईपीएल में फ्लॉप रहे थे पंड्या

आईपीएल के दौरान हार्दिक पंड्या फॉर्म से जूझते हुए नजर आए। इसके अलावा उन्होंने बतौर कप्तान जो फैसले लिए उसकी आलोचना भी की गई। हार्दिक पंड्या गेंद और बल्ले दोनों से ही अपना असर छोड़ने में नाकाम रहे थे। लेकिन आईपीएल अब पुरानी बात हो गई है। हार्दिक पंड्या की नजरें अब टी-20 वर्ल्ड कप पर है।

T20 World Cup 1

फॉर्म में लौटे पंड्या

टी-20 वर्ल्ड कप के वॉर्म अप मैच में हार्दिक पंड्या ने गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में हार्दिक पंड्या ने दो विकेट चटकाने के साथ ही बल्ले से भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। अंत के ओवर में हार्दिक पंड्या ने बांग्लादेशी गेंदबाजों को रिमांड पर लिया और उनके खिलाफ जमकर रन बटोरे। हार्दिक पंड्या को इसी रोल के लिए टीम इंडिया ने लंबे समय से अपने साथ जोड़ रखा है।

तैयारी में जुटे पंड्या

आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को होने वाले मुकाबले से पहले हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हार्दिक पंड्या मैच की तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में फोक्स लिखा है। हार्दिक पंड्या प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चाओं में रहे हैं। ऐसे में उनकी कोशिश सभी चीजों को ट्रैक पर लाने की होगी।

फैन ने कही यह बात

हार्दिक पंड्या अगर टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए मैच विनर साबित होते हैं तो इससे टीम को काफी फायदा होगा। हार्दिक पंड्या के सपोर्ट में लगातार फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हार्दिक पंड्या को इस वीडियो पर एक फैन ने लिखा कि घायल शेर बहुत ही नुकसान पहुंचता है। हार्दिक पंड्या अब पिछली गलतियों को भुलाकर टी-20 वर्ल्ड कप में एक नई शुरुआत करने की कोशिश कर रहे हैं। फैंस भी यह उम्मीद कर रहे हैं की हार्दिक पंड्या भारत की तरफ से रन बनाने और विकेट चटकाने में कामयाब हो पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+