Virat Kohli को मिली स्पेशल सिक्योरिटी, पास आना तो दूर दीदार करना भी हुआ मुश्किल
T20 World Cup 2024, Latest News: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मुकाबले में खेलते हुए नजर नहीं आए थे। इसकी वजह विराट कोहली का लेट अमेरिका पहुंचना था। विराट कोहली सबसे आखिर में टीम के साथ जुड़े और यही वजह रही कि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया।
कोहली के लिए कड़ी सुरक्षा
भारत को आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेलना है। विराट कोहली इस मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। इस मैच से पहले ही विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली सिक्योरिटी गार्ड के बीच नजर आ रहे हैं।

कोहली का दीदार करना भी मुश्किल
इस वीडियो को देखने पर साफ पता चलता है कि अमेरिका ने भारतीय टीम की सिक्योरिटी में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी है। विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नाम हैं। विराट कोहली के लिए अमेरिका ने बेहद टाइट सिक्योरिटी की व्यवस्था की है। इस वीडियो में विराट कोहली के आसपास कई गार्ड और ऑफिसर दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में विराट कोहली से मिलना तो दूर उनका दीदार करना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है।
जबरदस्त फॉर्म में हैं कोहली
वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली के साथ मौजूद गार्ड ने उन्हें चारों तरफ से घेरा हुआ है। यह सारे गार्ड विराट कोहली के करीब भी किसी को नहीं आने दे रहे हैं। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। आईपीएल 2024 में विराट कोहली के बल्ले से सबसे अधिक 741 रन निकले थे। विराट कोहली अपनी इस फॉर्म को टी-20 वर्ल्ड कप में भी जारी रखना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications