'सिंह साहब आप ग्रेट हो...', पाकिस्तान के बाद USA के खिलाफ भी 'अर्श' पर अर्शदीप सिंह, फैंस ने ठोका सलाम

T20 World Cup 2024 United States vs India: यूएसए के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा के फैसले को सही साबित करते हुए अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में दो विकेट चटका दिए। अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर की पहली गेंद और आखिरी गेंद पर विकेट लेकर यूएसए को बैकफुट पर धकेल दिया।

अर्शदीप सिंह ने झटके दो विकेट

अर्शदीप सिंह ने मैच की पहली ही गेंद पर अमेरिका के सलामी बल्लेबाज शायन जहांगीर को एलबीडब्ल्यू आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। जहांगीर खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। पहली गेंद पर जहांगीर को आउट करने के बाद ओवर की अंतिम गेंद पर अर्शदीप ने गोउस को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। भारतीय गेंदबाज इस पिच पर यूएसए के खिलाफ खतरनाक गेंदबाीजी कर रहे हैं।

T20 World Cup 1

पाकिस्तान के खिलाफ भी ढाया था कहर

इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी अर्शदीप सिंह ने टीम के लिए आखिरी ओवर फेंका था। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के हीरो अर्शदीप सिंह ही रहे थे। अर्शदीप सिंह की दमदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाज़ आखिरी ओवर में 18 रन नहीं बना सके थे। भारत के खिलाफ पाकिस्तान मुकाबले को 6 रनों से गंवा बैठी। अर्शदीप सिंह के इस परफॉर्मेंस को देखकर सोशल मीडिया पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अर्शदीप सिंह के पास कमाल की स्विंग

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि अर्शदीप सिंह के पास कमाल की स्विंग है। वह स्विंग के मामले में पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर से भी खतरनाक है। वहीं एक अन्य यूज़र ने अर्शदीप सिंह को ग्रेट बताया। उन्होंने लिखा कि सिंह साहब आप ग्रेट हो। भारतीय टीम ने यूएसए के खिलाफ गेंदबाजी से जबरदस्त शुरुआत की है। भारत की कोशिश यूएसए को कम से कम टोटल पर रोकने की होगी।

भारत की जीत से पाक को होगा फायदा

भारतीय टीम अगर यूएसए को एकतरफा अंदाज में हरा देती है तो इससे पाकिस्तान को बड़ा फायदा हो जाएगा। यूएसए की टीम अगर भारत के खिलाफ बड़े अंतर से मुकाबले को गंवा देती है तो उसका नेट रन रेट पर असर पड़ेगा। जिससे यूएसए की टीम नीचे की तरफ चली जाएगी। वहीं पाकिस्तान की टीम नेट रन रेट के मामले में यूएसए से ऊपर आ जाएगी। जिससे पाकिस्तान को सिर्फ अगला मुकाबला ही जीतना होगा और वह सुपर 8 के लिए क्वालीफाई हो जाएगी। ऐसे में पाकिस्तान के फैंस भी इस मुकाबले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+