होटल रूम में सोता रहा धोनी से भिड़ने वाला खिलाड़ी, टीम बस छूटी तो नहीं खेल पाया वर्ल्ड कप मैच

T20 World Cup 2024 Taskin Ahmed: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब भारतीय टीम ने शानदार तरीके से जीतने में कामयाबी हासिल की। फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। इससे पहले भारतीय टीम के पास पांच आईसीसी ट्रॉफी मौजूद थी। लेकिन इस मुकाबले को जीतने के साथ ही अब भारतीय टीम के खाते में कुल 6 आईसीसी ट्रॉफी शामिल हो गई है।

बांग्लादेश से हुई थी भिड़ंत

भारतीय टीम ने सुपर 8 के मुकाबले के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ भी मैच खेला था। इस मुकाबले को लेकर एक बड़ी जानकारी अब सामने आ रही है। दरअसल, बांग्लादेश और भारत के मैच में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। ऐसा माना जा रहा था कि बांग्लादेश में स्पिनर्स को ध्यान में रखते हुए तस्कीन को प्लेइंग इलेवन में नहीं खिलाया है। लेकिन अब वजह कुछ और ही निकल रही है।

T20 World Cup 1

तस्कीन अहमद नहीं थे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा

दरअसल, तस्कीन अहमद टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टीम के उप कप्तान भी थे। भारत के खिलाफ मैच से पहले उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए। बांग्लादेश और भारत के बीच 22 जून को मैच खेला गया था। सुपर 8 का यह मुकाबला बांग्लादेश के लिए बेहद जरूरी था। इस मुकाबले को खेलने के लिए बांग्लादेश की टीम सुबह स्टेडियम के लिए रवाना हो गई थी।

होटल रूम में सो रहे थे तस्कीन अहमद

बस में बैठकर सभी तस्कीन अहमद का इंतजार कर रहे थे। दरअसल तस्कीन अहमद अपना फोन भी नहीं उठा रहे थे। बांग्लादेश के कोच इसके बाद टीम को लेकर स्टेडियम के लिए रवाना हो गए और प्लेइंग इलेवन में तस्कीन अहमद को जगह नहीं दी। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के मुताबिक तस्कीन अहमद सो रहे थे और वह नीचे बस के पास पहुंचे तो बस जा चुकी थी। इसके बाद वह खुद से स्टेडियम पहुंचे थे। हालांकि तस्कीन अहमद को अफगानिस्तान के खिलाफ अगले मैच में टीम में शामिल कर लिया गया था।

धोनी को लेकर मचा था बवाल

तस्कीन अहमद बांग्लादेश के वहीं खिलाड़ी हैं जिनकी एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई थी। साल 2016 के एशिया कप के दौरान भारत और बांग्लादेश मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी और तस्कीन अहमद की तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में तस्कीन अहमद के हाथ में भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कटा हुआ सिर दिखाई दे रहा था। जिसके बाद काफी बवाल मचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+