Super 8 की 7 टीमें पक्की, 8वें स्थान के लिए इन 2 टीमों के बीच जंग, जानिए किसे मिलेगी एंट्री!

T20 World Cup 2024 Super 8: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले अपने आखिरी चरण में है। ग्रुप स्टेज के बाद सुपर 8 में सेमीफाइनल के लिए टीमों के बीच जंग देखने को मिलेगी। सुपर 8 से टॉप पर रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में हिस्सा लेगी। सुपर 8 को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में चार टीमें शामिल होंगी। टॉप पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

इन टीमों ने बनाई सुपर 8 में जगह

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 के लिए सात टीमों ने अपनी जगह बना ली है। ग्रुप ए से यूएसए ने सभी को हैरान करते हुए पहली बार सुपर 8 में क्वालीफाई किया है। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम भी सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। भारत और यूएस के अलावा वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम भी सुपर 8 के लिए क्वालिफाइड कर चुकी है।

T20 World Cup 1

बांग्लादेश-नीजरलैंड में भिड़ंत

सुपर 8 में आखिरी जगह के लिए दो टीमों के बीच भिड़ंत देखने को मिल रही है। बांग्लादेश और नीदरलैंड में से कोई एक टीम सुपर 8 में जगह बनाने में सफल हो सकती है। ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में जगह बना चुकी है। वहीं इस ग्रुप में शामिल नेपाल के पास अब सुपर 8 में पहुंचने का मौका नहीं है। ग्रुप डी से बांग्लादेश के सुपर 8 में पहुंचने की संभावना सबसे अधिक है। जबकि नीदरलैंड के पास दो प्वॉइंट है। वह अभी चार अंक तक पहुंचकर सुपर 8 में जगह बना सकती है। लेकिन इसके लिए उन्हें श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा।

इन टीमों के बीच होगा मैच

नीदरलैंड की टीम अगर श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत हासिल करती है तो ऐसे में बांग्लादेश के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो जाएगा। बांग्लादेश और नेपाल के बीच ग्रुप डी का एक मुकाबला खेला जाना है। जिसमें अगर नेपाल की टीम बांग्लादेश को हरा देती है तो नीदरलैंड की टीम क्वालिफाइ कर जाएगी। अगर बांग्लादेश नेपाल को हरा देती है तो नीदरलैंड बाहर हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+