T20 World Cup 2024 के लिए भारत सहित इन टीमों ने किया स्क्वाड का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
T20 World Cup 2024 Squads: एक जून से शुरू होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है। जो चार ग्रुप में बंटी हुई है। हर एक ग्रुप में 5 टीमों को शामिल किया गया है। भारतीय टीम ग्रुप ए में शामिल है। जिसमें भारत के साथ पाकिस्तान भी मौजूद है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट फैंस को जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।
कब होगा टीम का ऐलान
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान अब तक नहीं किया गया है। भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों ने भी अभी तक खिलाड़ियों की घोषणा नहीं की है। ऐसा माना जा रहा है कि 30 अप्रैल यानी कि मंगलवार की शाम या फिर 1 मई बुधवार को यह सभी टीमें खिलाड़ियों की घोषणा कर देगी।

भारत को आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार
भारतीय टीम की बात करें तो रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप भारत के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप भारतीय टीम काफी करीब आकर हार गई थी। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को हार झेलना पड़ी और वर्ल्ड कप जीतने का ख्वाब एक बार फिर से अधूरा रह गया।
इन खिलाड़ियों को लेकर हो रही चर्चाएं
भारतीय टीम में कई पोजीशन को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। विकेटकीपिंग के लिए टीम में कई दावेदार हैं। जिसमें सबसे आगे ऋषभ पंत का नाम बताया जा रहा है। ऋषभ पंत भारतीय टी-20 वर्ल्ड कप टीम के उप कप्तान भी चुने जा सकते हैं। ऋषभ पंत के अलावा संजू सैमसन और केएल राहुल को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग लेने वाली टीमों की पूरी लिस्ट
ग्रुप ए
यूएसए: मोनांक पटेल (कप्तान, विकेटकीपर), एरोन जोन्स (उप कप्तान), एंड्रीज़ गॉस (विकेटकीपर), स्टीवन टेलर, कोरी एंडरसन, नितीश कुमार, शायन जहांगीर (विकेटकीपर), मिलिंद कुमार, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर, जेसी सिंह। शैडली वान शल्कविक, हरमीत सिंह, नोस्थुश केनजिगे, निसर्ग पटेल।
भारत: रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पन्त, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
ट्रेवल रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान
पाकिस्तान: अभी घोषणा होनी बाकी है
कनाडा: अभी घोषणा होनी बाकी है
आयरलैंड: अभी घोषणा होनी बाकी है
ग्रुप बी
ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम कर्रन, बेन डकेट, हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रिस टॉपले और मार्क वुड।
नामीबिया: अभी घोषणा होनी बाकी है
स्कॉटलैंड: अभी घोषणा होनी बाकी है
ओमान: अभी घोषणा होनी बाकी है
ग्रुप सी
वेस्टइंडीज: अभी घोषणा होनी बाकी है
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी . ट्रैवलिंग रिजर्व: बेन सियर्स
पापुआ न्यू गिनी: अभी घोषणा होनी बाकी है
अफ़ग़ानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहीम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैयब, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नंग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारुकी, फरीद अहमद मलिक
रिजर्व: सदीक अटल, हजरतुल्लाह जजई, सलीम सफी
युगांडा: अभी घोषणा होनी बाकी है
LSG vs MI: लखनऊ बनाम मुंबई का IPL मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
ग्रुप डी
दक्षिण अफ़्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, जेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजी हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स।
बांग्लादेश: अभी घोषणा होनी बाकी है
श्रीलंका: अभी घोषणा होनी बाकी है
नीदरलैंड: अभी घोषणा होनी बाकी है
नेपाल: अभी घोषणा होनी बाकी है












Click it and Unblock the Notifications