LSG vs MI: लखनऊ बनाम मुंबई का IPL मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians Match head to head record: आईपीएल 2024 में मंगलवार यानी कि 30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम अपने सामने होगी। इन दोनों ही टीमों के बीच आईपीएल में कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। ऐसे में मुंबई और लखनऊ के बीच साल 2024 में भी कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनों ही टीमों के पास कई धुरंधर खिलाड़ियों की भरमार है।

लखनऊ का पलड़ा रहा है भारी

मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राह आसान नहीं है। मुंबई को अगर इस सीजन प्लेऑफ में एंट्री पानी है तो उसे आने वाले सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। लेकिन लखनऊ के खिलाफ मुंबई इंडियन का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। इन दोनों ही टीमों के बीच जब भी आईपीएल में भिड़ंत हुई है तो उसमें लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है।

aaj ka match 1

ऐसा है रिकॉर्ड

लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड की बात करें तो इन दोनों ही टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन चार में से तीन मैचो में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने जीत हासिल की है। जबकि एक बार ही मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है। रिकॉर्ड की मानें तो लखनऊ सुपरजायंट्स का पलड़ा मुंबई इंडियंस के खिलाफ भारी रहा है।

मुंबई से बेहतर लखनऊ की स्थिति

मौजूदा फार्म की बात करें तो इस सीजन भी लखनऊ सुपरजायंट्स मुंबई इंडियंस की तुलना में बेहतर टीम दिखाई दे रही है। लखनऊ की टीम ने इस सीजन अब तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं। 9 में से टीम को पांच मैचो में जीत हासिल हुई है। लखनऊ की टीम मौजूदा समय में प्वाइंट्स टेबल पर पांचवें नंबर पर विराजमान है। वहीं मुंबई इंडियंस की बात करें तो मुंबई इंडियंस का यह सीजन बेहद खराब गुजारा है। मुंबई इंडियंस को तीन मुकाबलो में ही जीत मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+