T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में तो मिल गई जगह, लेकिन प्लेइंग XI में शायद ही खेल पाये ये तीन दिग्गज

T20 World Cup 2024, Latest News: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के ऐलान के बाद से ही कुछ चीजों को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जिन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया गया है क्या उन सभी खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा? ऐसा नहीं लगता कि इन सभी खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में चांस दिया जाएगा।

रिंकू-राहुल को नहीं मिली जगह

वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं जिन्हें टीम में नहीं चुने जाने से क्रिकेट के दिग्गज लगातार नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से कमाल का प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जगह नहीं दी गई है। वहीं लखनऊ के कप्तान केएल राहुल भी इस टीम में अपना स्थान नहीं बना पाए हैं। ऐसे में क्रिकेट के कई दिग्गजों ने चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठा दिया है।

T20 World Cup 1

शिवम दुबे का खेलना मुश्किल

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से लगातार रनों की बौछार करने वाले शिवम दुबे को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। आईपीएल 2024 के मुकाबले में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा। लेकिन हार्दिक पंड्या की मौजूदगी में शिवम दुबे को प्लेइंग इलेवन में जगह शायद ही मिल पाए। शिवम दुबे शुरुआती मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे।

चहल पर कुलदीप का पलड़ा भारी

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल में जबर्दस्त गेंदबाजी करने वाले युजवेंद्र चहल का भी प्लेइंग इलेवन में आना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चार स्पिनर का चुनाव किया है। रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल में से कोई एक ही खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में जगह बन सकेगा। वहीं दूसरी तरफ युजवेंद्र चहल के मुकाबले कुलदीप यादव का पल्रड़ा भारी दिखाई पड़ता है। ऐसे में चहल को प्लेइंग इलेवन से बाहर ही बैठना पड़ सकता है।

सैमसन-पंत में कौन मारेगा बाजी?

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को चुना गया है। ऋषभ पंत और संजू सैमसन के रूप में भारत ने दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपने साथ जोड़ा है। राजस्थान राज्य के कप्तानी करने वाले संजू सैमसन को हालिया प्रदर्शन के आधार पर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है। लेकिन उनका प्लेइंग इलेवन में खेलना काफी मुश्किल दिखाई पड़ता है।

ऋषभ पंत मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऋषभ पंत के साथ जो पॉजिटिव साइन है वह यह है कि ऋषभ पंत बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान उनकी जरूरत बनी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+