T20 World Cup 2024: जीत के साथ ही भावुक हुई टीम इंडिया, रोहित-विराट-हार्दिक के निकले आंसू, खुशी से झूमा भारत

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने आखिरकार इतिहास रच दिया है। 2007 के बाद एक बार फिर से भारतीय टीम ने टी-20 विश्वकप को अपने नाम कर लिया है। रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया।

टीम इंडिया की जीत के साथ ही पूरी टीम खुशी से झूम उठी। हर खिलाड़ी की आंख में खुशी के आंसू थे। आखिरी ओवर करा रहे हार्दिक पांड्या खुद को रोक नहीं सके और उनकी आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगी।

team india

जैसे ही हार्दिक ने आखिरी गेंद डाली कप्तान रोहित शर्मा मैदान में लेट गए और खुशी से अपना हाथ मैदान पर पीटने लगे। रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली, हार्दिक पांड्या सहित तमाम खिलाड़ी अपने आंसू नहीं रोक सके।

टीम के खिलाड़ी मोहम्मद सिराज ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा था कि जसप्रीत बुमरा मैच का रुख बदलेंगे। उनका आखिरी ओवर काफी अहम था और उन्होंने करके दिखाया। मैं ऊपर वाले का शुक्रगुजार हूं कि हमने विश्वकप में जीत दर्जकी।

वहीं मैदान के बाद कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका की भी आंखे आंसू निकल गाए। वह भी टीम की जीत पर खुद के आंसू नहीं रोक सकीं। टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ भी भारत की जीत बाद खुशी से झूम उठे। उन्होंने दोनों हाथ उठाकर हवा में उछाला और टीम की जीत पर जश्न मनाना शुरू कर दिया।

इस जीत के साथ ही विराट कोहली ने कहा कि यह उनका आखिरी टी-20 विश्वकप था। यानि विराट कोहली का यह आखिरी टी20 मैच था। कोहली ने कहा कि भारत के लिए यह मेरा आखिरी टी20 मैच था। अब समय आ गया है कि अगली पीढ़ि टीम को आगे लेकर जाए।

टीम की जीत के हीरो रहे जसप्रीत बुमरा और हार्दिक पांड्या ने कहा कि इस खुशी के पल को हम शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते हैं। दोनों ने टीम की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पल कभी नहीं भूलने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+