'वो बुरे सपने जैसा था...मुझे 2-3 दिन तक हार का यकीन ही नहीं हुआ', फिर छलका रोहित शर्मा का दर्द
T20 World Cup 2024, Latest News: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज जीत के साथ किया है। टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। भारत को अब टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ना है। भारत ने आयरलैंड को 6 विकेट से हराकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।
वनडे वर्ल्ड कप में मिली थी हार
भारतीय टीम ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में भी दमदार खेल का प्रदर्शन किया था। वनडे वर्ल्ड कप में लगातार 9 मैच को जीतने के बाद भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी। हालांकि फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा मायूस नजर आए थे। रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू में वनडे वर्ल्ड कप की हार पर कुछ बातों का जिक्र किया था।

फिर छलका रोहित का दर्द
एक बार फिर रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2023 की हार को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। रोहित शर्मा ने कहा कि जब मैं वर्ल्ड कप फाइनल के अगले दिन उठा तो मुझे यकीन नहीं आ रहा था कि पिछले रात को क्या हुआ है। मैं अपनी वाइफ के साथ इसी बारे में बात कर रहा था और उससे मैंने कहा कि पिछली रात को क्या हुआ था वही बुरा सपना था है ना, मुझे दो-तीन लग गए थे यह जानने में कि हम सचमुच पाइनल मुकाबला हार गए हैं। क्योंकि हम सबको पता है कि वनडे वर्ल्ड कप पर आपको दूसरा मौका 4 साल बाद ही मिलेगा।
टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की होगी कोशिश
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए रोहित ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं वर्ल्ड कप को बहुत बुरी तरह से चाहता था। मेरा मतलब है कि जब आप किसी चीज को बहुत ही बेसब्री से चाहते हैं और वह आपको नहीं मिलती है, तो आप निराश और क्रोधित हो जाते हैं। वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि उनकी टीम ने 30 से 40 रन कम बनाए थे। जिसका खामियाजा फाइनल में भुगतना पड़ा। कप्तान रोहित शर्मा की कोशिश वनडे वर्ल्ड कप को भुलाकर अब टी-20 वर्ल्ड कप में फोकस करने पर होगी। रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप में टीम को खिताब दिलाना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications