T20 World Cup में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को तैयार रोहित शर्मा, क्या इस बार टीम को मिलेगी ट्रॉफी
T20 World Cup 2024 Rohit Sharma: आईपीएल के बाद भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाना चाहेगी। आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। बल्ले से वह फ्लॉप ही रहे थे लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित के बल्ले से रनों की उम्मीदें होगी।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को तैयार रोहित
टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। न्यूयॉर्क के काउंटी में यह मुकाबला खेला जाएगा। आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लेंगे। दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप का यह 9वां एडिशन है और रोहित शर्मा ने सभी एडिशन में भारत की तरफ से इस फॉर्मेट में हिस्सा लिया है।

39 मैच में 963 रन
साल 2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था और उसके साथ ही रोहित शर्मा की करियर की शुरुआत भी हुई थी। रोहित शर्मा साल 2007 से ही इस फॉर्मेट में लगातार भारत के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहित शर्मा की रिकॉर्ड की बात करें तो रोहित शर्मा ने अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 39 मैच खेले हैं जिसमें उनके खाते में 963 रन आए हैं।
शाकिब अल हसन भी रचेंगे इतिहास
रोहित शर्मा के पास साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में हजार रनों के आंकड़े को पार करने का भी मौका होगा। इसके अलावा बांग्लादेश के ऑल राउंडर शाकिब अल हसन भी इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 9 जून को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। इस मैच में उतरने के साथ ही सभी टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले शाकिब रोहित के बाद दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। शाकिब ने टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 36 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 742 रन निकले हैं और गेंद से भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है।












Click it and Unblock the Notifications