अफगानिस्तानी क्रिकेटर्स को मिलती है आखिर कितनी सैलरी! जो किसी ने नहीं सोचा वो कर दिखाया

T20 World Cup 2024, Afghanistan Cricketers Salary: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की थी। अफगानिस्तान ने मजबूत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर कर दिया है। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने बल्ले से किया कमाल

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की तरफ से रहमनुल्लाह गुरबाज ने 49 गेंद मे 60 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और चार छक्के भी लगाए। इब्राहिम जादरान ने भी 48 गेंदो में 51 रन बनाकर अफगानिस्तान को एक मजबूत शुरुआत देने का काम किया।

T20 World Cup 1

जीत के साथ रचा इतिहास

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। ट्रेविस हेड और डेविड वार्नर जल्द ही पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने 59 रनों की पारी खेली। लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.2 ओवर में 127 रनों पर ऑल आउट हो गई। बता दें कि अफगानिस्तान की टीम पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के काफी करीब थी। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक जड़कर अफगानिस्तान के जबरे से जीत छीन ली थी।

मिलती है इतनी सैलरी

अफगानिस्तान क्रिकेटर्स पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिरकार इन क्रिकेटरों को मैच खेलने के लिए कितनी सैलरी दी जाती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के टॉप खिलाड़ियों को हर महीने लगभग 58000 रुपये मिलते हैं। इन खिलाड़ियों की सालाना सैलरी लगभग 6 लाख रुपये होती है।

अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ियों को कम से कम सैलरी दी जाती है युवा खिलाड़ियों की सैलरी 32 से 48000 के बीच होती है। अगर युवा खिलाड़ियों की सालाना सैलरी की बात करें तो वह 4 से 5 लाख रुपये होते हैं। दूसरी टीमों की तुलना में अफगानिस्तान खिलाड़ियों की सैलरी बेहद कम है। हालांकि राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे कुछ क्रिकेटर आईपीएल और दुनिया के दूसरे फ्रेंचाइजी क्रिकेट से अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+