T20 World Cup में क्या होगी भारतीय टीम की प्लेइंग 11? कोच राहुल द्रविड़ ने किया बड़ा खुलासा

T20 World Cup 2024, Latest News: भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलना है। इस मैच से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं जोरों पर है। आखिर भारतीय टीम में वह कौन से 11 खिलाड़ी होंगे जो टी-20 वर्ल्ड कप में अपना जलवा बिखेरेंगे? इस सवाल का जवाब हर कोई ढूंढ रहा है। इस बीच अब भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने एक बड़ा बयान दिया।

राहुल द्रविड़ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बातों की जानकारी दी है। राहुल द्रविड़ से जब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपना जवाब देकर सारी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट कर दी। कोच द्रविड़ ने बताया कि टूर्नामेंट में 10 खिलाड़ी ऐसे होंगे जो हर मैच खेलेंगे।

T20 World Cup 1

10 खिलाड़ियों का खेलना हर मैच में होगा तय

राहुल द्रविड़ के मुताबिक टीम इंडिया के 10 खिलाड़ी शायद ही अंदर बाहर हों। वह हर मैच खेलने को तैयार रहेंगे। द्रविड़ ने कहा कि टीम के 11वें खिलाड़ी का चयन मैच की कंडीशन और पिच के मिजाज को देखकर किया जाएगा। बाकी के 10 खिलाड़ी हर कंडीशन और शेड्यूल में खेलने को तैयार होंगे। हालात चाहे जैसे भी हो उनकी टीम के खिलाड़ी ना तो उसकी परवाह करेंगे और ना ही शिकायत। वह बस अपने खेल पर फोकस करेंगे।

कौन हो सकता है टीम का 11वां खिलाड़ी

राहुल द्रविड़ के इस बयान के बाद साफ है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के 10 खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। वह इन खिलाड़ियों पर ही पूरी तरह से निर्भर रहेंगे। यह 10 खिलाड़ी कौन से होंगे इस बात का खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करती हुई नजर नहीं आएगी। हालांकि, 10 खिलाड़ियों के अलावा जो एक खिलाड़ी चुना जाएगा। वह पिच और हालात को देखकर शामिल किया जा सकता है। उसका सिलेक्शन एक एक्स्ट्रा स्पिन या तेज गेंदबाज के रूप में किया जा सकता है।

ओपनर को लेकर कही यह बात

भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी को लेकर भी राहुल द्रविड़ से सवाल किया गया। दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म मैच में भारतीय टीम ने संजू सैमसन और रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी। जिसके बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी थी कि क्या यशस्वी जायसवाल टी-20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग नहीं करेंगे। राहुल द्रविड़ ने ओपनिंग जोड़ी को लेकर कहा कि हमारे पास रोहित और यशस्वी जायसवाल हैं। इसके अलावा विराट कोहली ने भी आईपीएल में ओपन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+